Donald Trump Tariff: कनाडा, चीन और मेक्सिको ने अमेरिका पर तरेरी आंख, ट्रंप के टैरिफ पर छिड़ सकती है जंग

Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के नये राष्ट्रपति बने हैं. तब से कड़े-कड़े फैसले ले रहे हैं. उनके एक्शन से दुनिया के कई देश प्रभावित हो रहे हैं. ट्रंप ने अब ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे कनाडा, चीन और मेक्सिको के साथ अमेरिका के व्यापारिक संबंध पर असर पड़ सकते हैं.

Donald Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने का फैसला लिया है. जिसके बाद चीन, मेक्सिको और कनाडा ने अमेरिका पर पलटवार किया है. तीनों देशों ने अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करने का फैसला लिया है. नये ट्रैफिक लागू करने के ट्रंप के फैसले के बाद व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है.

ट्रंप ने आर्थिक आपातकाल की घोषणा की

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से सभी आयात पर 10 प्रतिशत, मेक्सिको और कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की है. कनाडा से तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली पर 10 प्रतिशत की दर से कर लगाने का फैसला लिया गया है. अब अगर ये देश भी जवाबी शुल्क लगाते हैं, तो अमेरिका के पास इन दरों को और बढ़ाने का विकल्प होगा. इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Trade War : डोनाल्ड ट्रंप ने रुला दिया कनाडा को? ग्लोबल इकोनॉमी होगी उथल-पुथल

कनाडा ने अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का लिया फैसला

ट्रंप के फैसले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़े लहजे में कहा, उनका देश शराब और फलों सहित 155 अरब डॉलर तक के अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएगा.

मेक्सिको ने भी जवाबी शुल्क लगाने का लिया फैसला

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने भी जवाबी शुल्क लगाने का आदेश दिया है. चीन ने ट्रंप की कार्रवाई पर WTO में मामला दायर करने का फैसला लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >