जेलेंस्की के सामने ही ट्रंप ने क्यों कहा- रूस चाहता है यूक्रेन सफल हो, कीव प्रेसिडेंट का रिएक्शन हो रहा वायरल

Donald Trump Russia Wants Ukraine Success Volodymyr Zelenskyy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि रूस चाहता है कि यूक्रेन आगे बढ़े और सफल हो. यह टिप्पणी उन्होंने उस वक्त की, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फ्लोरिडा (स्थानीय समय) में ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में कई घंटों तक चली शांति वार्ता के बाद मीडिया के सामने उनके साथ मौजूद थे.

Donald Trump Russia Wants Ukraine Success Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच अमेरिकाऔर यूक्रेन के नेताओं के बीच मुलाकात हुई. फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसीडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत हुई. शांति वार्ता की बातचीत के बाद ट्रंप का बयान सामने आया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि रूस चाहता है कि यूक्रेन आगे बढ़े और सफल हो. यह टिप्पणी उन्होंने उस वक्त की, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फ्लोरिडा (स्थानीय समय) में ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में कई घंटों तक चली शांति वार्ता के बाद मीडिया के सामने उनके साथ मौजूद थे.

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “रूस चाहता है कि यूक्रेन सफल हो. यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सफलता को लेकर काफी उदार सोच रखते हैं. इसमें कम कीमतों पर ऊर्जा, बिजली और अन्य संसाधनों की आपूर्ति जैसी बातें भी शामिल हैं.” ट्रंप ने यह भी बताया कि जेलेंस्की से मुलाकात से ठीक पहले उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत की थी, जिसे उन्होंने “बेहद सकारात्मक और उपयोगी” बताया. उनके अनुसार, इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

रूस के ताबड़तोड़ हमले जारी

हालांकि, ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले थमे नहीं हैं. जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात के दिन भी रूसी हमले जारी रहे. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन के शहर स्लोवियांस्क में हुई बमबारी में कम से कम एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए रूस के हमलों की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा कि सिर्फ इसी सप्ताह रूस ने 2,100 से ज्यादा अटैक ड्रोन, लगभग 800 गाइडेड एरियल बम और अलग-अलग प्रकार की 94 मिसाइलें दागीं. जेलेंस्की के मुताबिक, ये हमले “हमारे लोगों, जीवन और सामान्य जीवन व्यवस्था को बनाए रखने वाली हर चीज के खिलाफ हैं,” और इनमें खासतौर पर यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया गया.

दुनिया जहां की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

भविष्य में मिल सकते हैं अमेरिका, रूस और यूक्रेन

इसी बीच, जेलेंस्की की मेजबानी करते हुए उनके साथ डिनर करने वाले ट्रंप ने यह संकेत भी दिए कि भविष्य में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक संभव हो सकती है. जब उनसे राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ एक साथ बैठक की संभावना पर सवाल किया गया, तो ट्रंप ने कहा, “मैं इसे होते हुए देख सकता हूं, बिल्कुल सही समय पर. आज राष्ट्रपति पुतिन बहुत दिलचस्प लगे. वह इसे होना चाहते हैं और उन्होंने मुझसे यह बात बहुत मजबूती से कही. मैं उन पर भरोसा करता हूं. मैं उनसे लगभग ढाई घंटे तक फोन पर बात करता रहा और हमने कई मुद्दों पर चर्चा की.”

संभावित शांति समझौते काफी करीब- ट्रंप

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए संभावित शांति समझौते पर ट्रंप ने कहा कि यह प्रक्रिया अब “काफी करीब” पहुंच चुकी है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बातचीत बेहद जटिल है और किसी निश्चित समयसीमा की बात करना फिलहाल मुश्किल है. ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि कुछ ही हफ्तों में हमें साफ तौर पर पता चल जाएगा कि नतीजा क्या होगा.” साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि कोई अप्रत्याशित मुद्दा सामने आ सकता है, जो पूरी कोशिश को बिगाड़ दे. उन्होंने कहा, “कभी-कभी ऐसा कोई बड़ा पहलू सामने आ जाता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होता, और वही पूरी बातचीत को तोड़ देता है. यह एक बहुत कठिन और जटिल बातचीत रही है.”

जेलेंस्की ने भी दोहराई प्रगति वाली बात

जेलेंस्की के साथ बैठक खत्म होने के बाद ट्रंप के एक बार फिर राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने का कार्यक्रम है. उधर, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि बातचीत आगे बढ़ने के साथ यूक्रेन और अमेरिका की टीमें “अगले सप्ताह की शुरुआत में ही” 20 सूत्रीय शांति योजना को अंतिम रूप देने के लिए मिल सकती हैं.

उन्होंने लिखा, “हमने शांति ढांचे के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की. आगे की कार्रवाई के क्रम पर भी सहमति बनी. हम इस बात पर एकमत हैं कि स्थायी शांति के लिए सुरक्षा गारंटी बेहद जरूरी है, और हमारी टीमें इन सभी पहलुओं पर काम जारी रखेंगी. हमने तय किया है कि हमारी टीमें अगले सप्ताह की शुरुआत में ही सभी मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगी. इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में वॉशिंगटन डीसी में यूक्रेनी और यूरोपीय नेताओं की मेजबानी पर भी सहमति जताई है.”

ये भी पढ़ें:-

Top 5 Newsmakers Of 2025: ट्रंप से लेकर शुभांशु शुक्ला तक, ये 5 चेहरे रहे साल भर चर्चा में

यूरोप का शांत देश हुआ बेबस! बड़ा हमला रोकने में फेल, आर्मी चीफ ने चेताया- रूस के बढ़ते खतरे के बीच तैयार रहना जरूरी

OMG! 22 किमी पहाड़ का सीना चीर दिया, चीन ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेसवे सुरंग, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >