नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप के इस वादे को रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है. हालांकि, इस वादे को पूरा करना आसान नहीं होगा. अगर हर वयस्क को 5,000 डॉलर दिए जाते हैं, तो सरकार पर करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है. इसके लिए संसद की मंजूरी भी जरूरी होगी. इससे अमेरिका का बजट घाटा बढ़ने के साथ महंगाई को लेकर चिंता भी बढ़ सकती है.
ट्रंप ने डलास में अपनी पार्टी के एक सम्मेलन में कहा, “अगर रिपब्लिकन पार्टी जीतती है, तो आप भी हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे. हम इसे ‘ट्रंप लाभांश’ कहेंगे. हमारी ताकत और आर्थिक कामयाबी को देखते हुए यह संभव है. यह ठीक उसी तरह होगा, जैसे कोई कंपनी अपने शेयरधारकों को मुनाफे का हिस्सा देती है.”
ट्रंप के 5,000 डॉलर वाले वादे पर वेंस का रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के करीब एक घंटे बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस योजना से थोड़ा पीछे हटते नजर आए. उन्होंने कहा कि 5,000 डॉलर का भुगतान अमीर लोगों को नहीं मिलेगा. वेंस ने बताया कि इस पैसे का इंतजाम अमेरिका को टैरिफ यानी आयात शुल्क से होने वाली कमाई से किया जा सकता है. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस योजना से जुड़ी जानकारी मांगने पर कोई जवाब नहीं दिया.
ये भी पढ़ें: Donald Trump : क्या सच में बदलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम? ट्रंप बोले- चुनाव जीतने पर हर अमेरिकी को देंगे 5000 डॉलर