ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक या सरेंडर? बिना होर्मुज खुलवाए जंग खत्म करने के लिए तैयार

Donald Trump: ईरान के साथ जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपना बयान बदल रहे हैं. एक समय उन्होंने होर्मुज नहीं खोलने पर ईरान को पूरी तरह तबाह करने की कसम खाई थी. अब अपना बयान बदल लिया है और जंग समाप्त करने के लिए तैयार हो गए हैं.

Donald Trump: अमेरिकी समाचार पत्र द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज बंद रहने की सूरत में भी ईरान के खिलाफ जंग खत्म करने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने अपने फैसले के बारे में खाड़ी देशों को भी बता दिया है. हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि वो भविष्य में कभी भी ईरान के खिलाफ फिर से जंग शुरू कर सकते हैं.

होर्मुज नहीं खुला तो ट्रंप खाड़ी देशों पर बनाएंगे दबाव

वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार अगर प्रयास विफल रहता है, तो ट्रंप होर्मुज खुलवाने के लिए यूरोप और खाड़ी देशों पर दबाव बनाएंगे.

होर्मुज को जबरन खुलवाने की सुरत में जंग आगे बढ़ने का खतरा

वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार ट्रंप और उनके सहयोगियों ने यह अनुमान लगाया है कि होर्मुज को जबरन खुलवाने से जंग और आगे बढ़ सकता है.

होर्मुज पर ट्रंप के बदलते रहे बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपने बयान लगातार बदल रहे हैं. शुरुआत में ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का समय दिया था, जिसमें कहा था कि अगर समय सीमा के अंदर होर्मुज नहीं खुलता है, तो ईरान पर जोरदार हमला करेंगे. उसके बाद ट्रंप ने समय सीमा को बढ़ा दिया.

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर किया था हमला

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. जिसके बाद ईरान ने पलटवार किया और पूरे खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष फैल गया. होर्मुज जलडमरुमध्य दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक मार्ग है. जिसे ईरान ने फिलहाल बंद कर दिया है. इसके कारण रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है.

ये भी पढ़ें: ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

ईरानी स्पीकर गालिबाफ US की ‘यूएसएस त्रिपोली’ तैनाती पर भड़के, बोले- हमला हुआ तो पछताओगे

ईरान के घुटने टेकने का काउंटडाउन शुरू! अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हफ्तों में पूरा होगा मिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >