अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने हाल ही में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 30 लाख से ज्यादा नई फाइलें सार्वजनिक की हैं. एक महीने पहले आए कानून के बाद इन फाइलों को रिलीज करना जरूरी था. इन दस्तावेजों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम कई बार आया है, जिसमें उन पर लगे कुछ गंभीर आरोप भी शामिल हैं.
फाइल्स में क्या-क्या है?
डिप्टी अटार्नी जनरल टॉड ब्लांश के मुताबिक, इन फाइलों में 1.8 लाख तस्वीरें और 2,000 वीडियो शामिल हैं. हालांकि, फाइल्स में काफी कांट-छांट (Redaction) की गई है ताकि पीड़ितों की पहचान उजागर न हो. घिसलेन मैक्सवेल के अलावा बाकी सभी महिलाओं के चेहरों को धुंधला कर दिया गया है. टॉड ब्लांश ने फॉक्स न्यूज को बताया कि एपस्टीन की सालों की पर्सनल ईमेल्स की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि ट्रंप ने कोई क्राइम किया था या पीड़ितों के साथ उनका कोई गलत संपर्क था.
ट्रंप का नाम कहां और क्यों आया?
न्याय विभाग की वेबसाइट के अनुसार, इन फाइलों में ट्रंप का जिक्र सैकड़ों बार हुआ है. इसमें एफबीआई (FBI) द्वारा तैयार की गई एक लिस्ट भी है, जिसमें ट्रंप, एपस्टीन और अन्य हस्तियों पर लगे यौन शोषण के आरोपों का जिक्र है.
आरोपों की पूरी डिटेल्स:
- 25 साल पुराना मामला: एक रिपोर्ट के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि लगभग 25 साल पहले न्यू जर्सी में उसे ट्रंप के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया था.
- दांत से काटने वाला दावा: एक और डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि एक 13 या 14 साल की लड़की को ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया. उसने ट्रंप को काट लिया और जब वह हंसी, तो कथित तौर पर उसके चेहरे पर मुक्का मारा गया.
- पार्टियों का जिक्र: फाइल्स में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में होने वाली बड़ी पार्टियों और ‘ओरगी पार्टी’ (Orgy Parties) जैसे ग्राफिक दावों का भी जिक्र है.
जांच अधिकारियों का क्या कहना है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2025 की कुछ इंटरनल ईमेल्स से पता चलता है कि जांच अधिकारी इन दावों की सच्चाई परख रहे थे. हालांकि, अधिकारियों ने नोट किया कि इनमें से कई आरोप लगाने वाले लोग भरोसेमंद नहीं पाए गए और इन दावों का कोई ठोस सबूत नहीं मिला.
2012 का वो मैसेज
फाइल्स में एक मैसेज मिला है जो 2012 का है. इसमें लिखा है कि जेफरी (JE) क्रिसमस के बाद अपने आइलैंड के बजाय मार-ए-लागो (ट्रंप का क्लब) जाने के बारे में क्या सोचता है? यह मैसेज हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने बहुत पहले ही एपस्टीन से मिलना-जुलना बंद कर दिया था. इसके अलावा, मेलानिया ट्रंप द्वारा 2002 में घिसलेन मैक्सवेल को भेजा गया एक ईमेल भी सामने आया है. इस ईमेल में न्यूयॉर्क मैगजीन में छपे एपस्टीन के बारे में एक आर्टिकल का जिक्र है.
व्हाइट हाउस और ट्रंप की सफाई
डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा एपस्टीन के साथ किसी भी गलत रिश्ते से इनकार किया है. व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे और सनसनी फैलाने वाले हैं. व्हाइट हाउस के अनुसार, ये दावे 2020 के चुनाव से ठीक पहले एफबीआई को दिए गए थे और इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है, वरना इन्हें बहुत पहले ट्रंप के खिलाफ इस्तेमाल किया जा चुका होता.
बजट-26 की हर परत का विश्लेषण
बिल गेट्स और एलन मस्क की एपस्टीन के साथ बातचीत भी सामने आई
दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन ने एक ड्राफ्ट ईमेल में बिल गेट्स को लेकर भी बड़ी बातें लिखी थीं. एपस्टीन के अनुसार, उसने बिल गेट्स को ड्रग्स दिलाने में मदद की थी. एपस्टीन ने दावा किया कि गेट्स के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे और वह इन मुलाकातों को मैनेज करने में मदद करता था.
एलन मस्क और प्राइवेट आइलैंड की पार्टी इन फाइलों में एलन मस्क और एपस्टीन के बीच 2012 की ईमेल बातचीत भी सामने आई है:
- मस्क का सवाल: एपस्टीन ने मस्क से पूछा था कि हेलिकॉप्टर से आइलैंड पर कितने लोग आएंगे?
- मस्क का जवाब: इस पर मस्क ने रिप्लाई दिया था कि शायद सिर्फ मैं और तलुला (मस्क की एक्स वाइफ). तुम्हारे आइलैंड पर सबसे वाइल्ड (बड़ी) पार्टी किस दिन होगी?
हालांकि इन फाइलों में डोनाल्ड ट्रंप का नाम बार-बार आया है, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) और जांच अधिकारियों का कहना है कि अब तक ट्रंप के खिलाफ कोई भी आपराधिक सबूत या पुख्ता गवाह नहीं मिला है. अधिकतर आरोप गुमनाम शिकायतों पर आधारित हैं.
ये भी पढ़ें: जमीन पर पड़ी लड़की, ऊपर पूर्व ब्रिटिश राजकुमार; एप्स्टीन फाइल्स की आपत्तिजनक तस्वीरें आईं सामने
ये भी पढ़ें:- बिल गेट्स को रशियन गर्ल्स से हुआ था गुप्त रोग, पत्नी को दवा… एपस्टीन फाइल का खुलासा; कारोबारी ने बताया झूठा
ये भी पढ़ें:- एलन मस्क और एपस्टीन की सीक्रेट चैट लीक, प्राइवेट आइलैंड की वाइल्ड पार्टी में जाने की थी तैयारी
