अपने ही गृह मंत्री की पत्नी पर फिदा ट्रंप, कहा- घुड़सवारी करते देखा तभी… आपके कारण ही उसे जॉब पर रखा

Donald Trump Interior Minister Wife Comment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आंतरिक मंत्री (इंटीरियर सेक्रेटरी) की पत्नी पर कमेंट किया है. उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें घुड़सवारी करते देखा था. वह काफी आकर्षक लग रही थीं.

Donald Trump Interior Minister Wife Comment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या बोल जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता.  इसकी मिसाल गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर पेश की. इस बार उन्होंने अपने गृह सचिव (इंटीरियर सेक्रेटरी) की पत्नी पर कमेंट किया है. हालांकि, वह पहले महिलाओं के बारे में कुछ अनुचित बयान दे चुके हैं, इस बार यह तारीफ थी, लेकिन पत्नी दूसरे की हैं. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में डग बर्गम को अमेरिका का आंतरिक मंत्री नियुक्त करने की असामान्य वजह पेश की की. उन्होंने इशारा किया कि बर्गम की पत्नी कैथरीन उन्हें काफी आकर्षक लगीं. उनका यह कमेंट एक बार फिर, उनके तमाम बयानों की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.    

उन्होंने यह टिप्पणी ओवल ऑफिस में नशे की लत से निपटने से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते समय की. इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला के बारे में भी बात की. जिस पर उन्होंने 3 जनवरी को ड्रग्स से संबंधित आरोप लगाकर हमला किया था. इस दौरान उनके पास डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम खड़े थे. इस कार्यक्रम के दौरान कैथरीन ने भी अपने नशे की लत से उबरने के अनुभव साझा किए और इस पहल के समर्थन में बात की. वह 5 मिनट तक बोलती रहीं. 

हालांकि, इस दौरान 79 साल के ट्रंप थोड़े से उंघते हुए नजर आए. लेकिन जैसे ही उनके बोलने का नंबर आया. उन्होंने वायरल बयान दिया. कार्यक्रम के अंत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बर्गम दंपती को पहली बार एक प्रचार के वीडियो में देखा था. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने उन्हें एक वीडियो में घोड़े पर सवारी करते देखा और मैंने पूछा, ‘वह कौन है?’’ ट्रंप ने कैथरीन की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मैं उनके बारे में बात कर रहा था, इनके (बर्गम) बारे में नहीं.’

ट्रंप ने कहा कि उनके सहयोगियों ने बाद में उन्हें बताया कि यह दंपति कौन है. यही बात उन्हें प्रभावित करने के लिए काफी थी. ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने समझाया और मैंने कहा, ‘मैं इन्हें नौकरी पर रखूंगा,’ क्योंकि जिसके साथ आपके जैसी शख्सियत हो, वह अपने आप में एक बड़ी बात है.’ ट्रंप ने आगे कहा कि यह एक शानदार जोड़ी है, कमाल की जोड़ी और उनकी बड़ी सफलता में इनका (कैथरीन का) बहुत योगदान है.

डग, ट्रंप के पुराने दोस्त हैं

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट, डग बर्गम एक सक्सेसफुल व्यवसायी हैं. वह नॉर्थ डकोटा के दो बार गवर्नर रह चुके हैं. ट्रंप और डग लगभग 1980 से दोस्त हैं. ट्रंप की वजह से ही वह राजनीति में आए. फिलहाल वह अमेरिका के आंतरिक मंत्री हैं. उनके ऊपर ट्रंप के सबसे बड़े मुद्दे ड्रग्स से निपटने की जिम्मेदारी है.  

महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर आलोचना

ट्रंप की इन टिप्पणियों के बाद तुरंत आलोचना शुरू हो गई. लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि मंत्री नियुक्त करने जैसे गंभीर मामले का यह क्या तरीका है. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप का महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी करने को लेकर पहले भी विवादित इतिहास रहा है. हाल के दिनों में वह व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीना लेविट के होठों पर कमेंट कर चुके हैं. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिला पत्रकारों के बारे में भी अपमानजनक बातें की हैं. 

ये भी पढ़ें:- एक साल में भारत ने अमेरिकी नेताओं को कौन-कौन से गिफ्ट दिए? ट्रंप के विदेश मंत्रालय ने उपहारों की सूची जारी की

ये भी पढ़ें:- क्या इंडिया-ईयू ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएगा बांग्लादेश? एक्सपर्ट्स ने 3 साल का टाइम बताया अहम, जानें क्या है प्रॉब्लम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >