भारत के साथ खड़ा हुआ FBI, पहलगाम हमले पर काश पटेल का बड़ा ऐलान

Director of FBI: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले को लेकर एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने संवेदना व्यक्त करते हुए भारत का समर्थन करने का ऐलान किया है. उन्होंने यह साफ किया है कि इस मुश्किल की घड़ी में FBI भारत के साथ खड़ा है.

Director of FBI: एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने रविवार को पहलगाम हमले में शिकार लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. साथ ही उन्होंने इस मुश्किल की घड़ी में भारत का समर्थन करने की बात भी कही है. उनका कहना है कि पहलगाम का हमला दुनिया को आतंकवाद से होने वाली बुराइयों की याद दिलाता है. काश पटेल ने इस मुद्दे पर बात करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह साफ किया है कि इस मुश्किल की घड़ी में अमेरिका भारत का साथ देगा.

काश पटेल ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

काश पटेल अपने पोस्ट में लिखा कि एफबीआई कश्मीर में हाल ही में हुए हमले के सभी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है. एफबीआई भारत को अपना समर्थन देना जारी रखेगा. पहलगाम में जो हमला हुआ, वह दुनिया को आतंकवाद की बुराई से होने वाले खतरों की याद दिलाता है. हमारी प्रार्थना उन लोगों के साथ है जो इस घटना का शिकार बने. साथ ही हम कानून प्रवर्तन के उन व्यक्तियों और महिलाओं का धन्यवाद करते हैं जो ऐसी स्थिति में कॉल का जवाब देते हैं.

भारत के साथ खड़ा है अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने भी इससे पहले प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर फोन पर बात कर भारत के साथ खड़े होने की बात कही थी. ट्रंप ने इस घटना की निंदा की थी. उन्होंने इस हमले को जघन्य हमला बताते हुए अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में भारत का समर्थन करने की बात कही थी.इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 अप्रैल को भी पहलगाम में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते पत्रकारों से बातचीत कि थी. उन्होंने एयरफोर्स वन विमान में मीडिया से बात करते हुए इस घटना को बहुत ही खराब हमला बताया था. उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जो हुआ वह बेहद निंदनीय और अमानवीय है

यह भी पढ़े: Donald Trump Reaction on Pahalgam Terror Attack: बहुत बुरा था वो हमला’, ट्रंप का पहलगाम हमले पर बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >