दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका पर गहराया ऋण संकट, जो बाइडेन का G7 एशिया दौरा रद्द

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में होने वाली क्वाड बैठक को भी रद्द कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत और जापान के नेता इस सप्ताह के अंत में जापान में जी 7 में मिलेंगे.

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका में ऋण संकट गहराने लगा है. खबर है अमेरिका का राजकोषीय भंडार खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने इसकी चेतावनी तीन महीने पहले ही दे दी थी. इधर इस संकट के बीच जो बाइडेन ने अपनी जी-7 एशिया दौरे को रद्द कर दिया है. वह पापुआ न्यू गिनी या ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे. हालांकि बाइडेन इस सप्ताह जापान के हिरोशिमा में होने वाले ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. राष्ट्रपति बिडेन जी7 शिखर सम्मेलन के पूरा होने के बाद रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका लौट आएंगे,

ऑस्ट्रेलिया ने क्वाड बैठक को किया रद्द

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में होने वाली क्वाड बैठक को भी रद्द कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत और जापान के नेता इस सप्ताह के अंत में जापान में जी 7 में मिलेंगे.

क्या डिफोल्ट हो जाएगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में चेतावनी दी कि अमेरिकी सरकार ने अपने ऋण लेने की अपनी तय सीमा को पार कर लिया है. यानी उसके ऊपर अब डिफॉल्ट होने का खतरा मंडराने लगा है. आईएमएफ के अनुसार अगर अमेरिकी सरकार डिफोल्ट होता है, तो पूरे विश्व में आर्थिक अस्थिरता आ सकती है. MF की कम्यूनिकेशन डायरेक्टर जूली कोजैक ने कहा, अगर अमेरिका डिफोल्ट होता है, तो इससे न केवल अमेरिका प्रभावित होगा, बल्कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा.

Also Read: PM Modi US Visit: पीएम मोदी करने वाले हैं अमेरिका की यात्रा, जानें राजकीय यात्रा बारे में सबकुछ

डिफॉल्ट हुआ अमेरिका तो जून में बिलों के भुगतान के लिए सरकार के पास पैसे नहीं होंगे

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर डिफॉल्ट हुआ, तो अमेरिकी सरकार के पास जून में बिलों के भूगतान के लिए पैसे नहीं होंगे. यूएस ट्रेजरी ने कह दिया था खजाने में पैसों की कमी के कारण सरकार को जून में बकाया भुगतान नहीं कर पायेंगे. अब जो बाइडेन सरकार पर कर्ज लिमिट बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है. हालांकि इस मुद्दे पर अमेरिका की दोनों प्रमुख पार्टियां पार्टियां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक बंटी हुई दिख रही हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी कर्ज सीमा बढ़ाने के पक्ष में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >