Cyclone Gabrielle: न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान मचा सकता है कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, पीएम हिपकिंस ने की यह अपील

Cyclone Gabrielle: चक्रवात तूफान के खतरों को देखते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने एक पीसी के जरिये लोगों से कहा कि खराब मौसम आने वाला है. उन्होंने लोगों से हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने की अपील है.

Cyclone Gabrielle: दुनिया के कुछ देश प्रकृति की मार से बेहाल हैं. एक तरफ तुर्की और सीरिया में भूकंप के झटके से तबाही मची है तो वहीं न्यूजीलैंड के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान तबाही मचाने को तैयार है. चक्रवात गेब्रियल के कारण न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप, रेडियो न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश से के आसार बन गये हैं. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवात गेब्रियल के कारण नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, कोरोमंडल और गिस्बोर्न टेरा व्हीटी के उत्तरी भागों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. चक्रवात के कारण न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय कैरियर ने दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी है.

कई इलाकों में बिजली गुल: तूफान प्रभावित क्षेत्र में हजारों लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं. कोरोमंडल और गिस्बोर्न में कुछ लोग पहले से ही इलाका खाली कर चुके हैं. वहीं, चक्रवाती तूफान के कारण ऑकलैंड काउंसिल ने सोमवार और मंगलवार के लिए सभी गैर-जरूरी सेवाओं को बंद कर दिया है. इलेक्ट्रिसिटी कंपनी वेक्टर के अनुसार करीब 15000 लोग बिना बिजली के हैं. कंपनी का कहना है कि खराब मौसम के कारण बिजली बहाल करने में काफी परेशानी हो रही है. कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में कई और इलाकों की बिजली भी गुल हो सकती है.

स्कूलों को किया गया बंद: वहीं, चक्रवात के कारण ऑकलैंड में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. सोमवार से इलाके के सभी स्कूल बंद रहेंगे. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय के औपचारिक ऐलान के बावजूद प्रदेश के 36 से अधिक स्कूल और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा चक्रवात को देखते हुए इंटरसिटी बस सर्विस को भी अपनी बसों की संख्या को घटा दिया है. वहीं, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने एक पीसी में ऑकलैंड के लोगों से गैर-जरूरी यात्रा  न करने का आह्वान किया है.

Also Read: 25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना लक्ष्य, एयरो इंडिया शो में बोले राजनाथ, आत्मनिर्भर होगा भारत

पीएम हिपकिंस ने लोगों से की अपील: देश में चक्रवात तूफान के खतरों को देखते हुए  न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने एक पीसी के जरिये लोगों से कहा कि खराब मौसम आने वाला है. उन्होंने लोगों से हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने की अपील है. इधर मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात के कारण भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों के आने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >