चीनी शख्स ने ताश के पत्तों से बना डाला 50 मंजिला मकान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार खबर है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के किंगदाओं कार्ड कलाकार तियान रुई ने सुबह 9 बजकर 20 मिनट में प्रयास शुरू किया था और दोपहर 14 बजकर 24 में समाप्त किया. उन्होंने 5 घंटे और 4 मिनट में 50 मंजिला मकान पूरा कर लिया.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए लोग रोजाना नये-नये कारनामे करते रहते हैं. इस समय एक ऐसे ही कारनामे की खबर सामने आ रही है. एक चीनी शख्स ने ताश के पत्तों की मदद से ऐसा काम कर दिखाया, जिससे उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.

ताश के पत्तों से चीनी शख्स ने बना डाला 50 मंजिला मकान

एक युवा चीनी शख्स ने ताश के पत्तों की मदद से 50 मंजिला मकान खड़ा कर दिया. इसके लिए उसने केवल पांच घंटे और चार मिनट का समय लिया.

पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांस के तियान रुई ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार खबर है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के किंगदाओं कार्ड कलाकार तियान रुई ने सुबह 9 बजकर 20 मिनट में प्रयास शुरू किया था और दोपहर 14 बजकर 24 में समाप्त किया. उन्होंने 5 घंटे और 4 मिनट में 50 मंजिला मकान पूरा कर लिया.

Also Read: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोमवार को घोषित किया सबसे खराब दिन, जानिए क्या है इसका कारण

10 मिनट तक खड़ा रहा ताश बना 50 मंजिला मकान

बताया जा रहा है कि चीनी शख्स तियान रुई के द्वारा बनाये गये ताश के 50 मंजिला मकान 10 मिनट तक खड़ा रहा. मकान करीब 3.375 मीटर ऊंचा था.

चीनी शख्स ने इससे पहले कई बार कर चुके हैं ताश के पत्तों से कमाल

चीनी शख्स ने पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी कई बार ताश के पत्तों से कमाल किया है. द ग्लोबल टाइम्स के अनुसार 12 घंटे में ताश के पत्तों से बने घर को चुनौती देने वाले तियान रुई ने कई बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >