China Coronavirus: चीन में कोरोना से भारी तबाही, 80 प्रतिशत आबादी हो चुकी है संक्रमित, ड्रैगन ने भी माना

चीन के एक मुख्य महामारी विज्ञानी ने बताया, चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के पीछे लोगों के ट्रैवल को जिम्मेदार ठहराया. वू जुनयौ ने कहा कि लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लोगों के बड़े पैमाने पर ट्रैवल करने से देश में कोरोना के मामले बढ़े.

चीन में कोरोना से भारी तबाही मची हुई है. इस बात को आखिरकार ड्रैगन ने भी मान लिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैश्विस दबाव के बाद चीन ने स्वीकार कर लिया है कि कोरोना से करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है. हालांकि चीन के उप-प्रधानमंत्री लियू हे ने कहा, उनके देश में कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है, जनजीवन सामान्य हो रहा है.

लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान ट्रैवल करने से फैला कोरोना : चीन

चीन के एक मुख्य महामारी विज्ञानी ने बताया, चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के पीछे लोगों के ट्रैवल को जिम्मेदार ठहराया. वू जुनयौ ने कहा कि लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लोगों के बड़े पैमाने पर ट्रैवल करने से देश में कोरोना के मामले बढ़े.

चीन ने 60 हजार लोगों की मौत की सूचना दी

चीन ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि पिछले साल दिसंबर की शुरुआत से अब तक अस्पतालों में कोविड-19 से करीब 60,000 लोगों की मौत हो गयी. चीन का यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा की जा रही इन आलोचनाओं के बाद आया है कि चीन महामारी की गंभीर स्थिति से संबंधित खबरों को दबा रहा है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश के अस्पतालों में आठ दिसंबर से 12 जनवरी तक कोविड-19 के कारण 59,938 लोगों की मौत हुई है.

Also Read: Green Tea Prevent Covid-19: ग्रीन टी पीने वालों को नहीं होता कोविड-19 संक्रमण ? जानें क्या है सच

चीन ने किया दुनिया के लोगों का अपने देश में स्वागत

चीन के उप-प्रधानमंत्री लियू हे ने कहा कि उनके देश में पूरी दुनिया का स्वागत है और जनजीवन सामान्य हो रहा है. उन्होंने अर्थव्यवस्था को खोले जाने का भी आश्वासन दिया. चीन में कोरोना की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा, सहयोग के लिए आपसी समझ एक महत्वपूर्ण शर्त है। दो व्यक्तियों में बैठक के लिए ऑनलाइन संचार विकल्प नहीं है चाहे वह कितनी ही अधिक हो या कितनी ही उन्नत प्रौद्योगिकी पर आधारित हो.

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,960 हुई

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नये मामले सामने आये और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,960 हो गई. देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,81,921 हो गई है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मेघालय में एक तथा गुजरात में दो और मरीजों की जान जाने से देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,733 हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >