अमेरिका के नए टैरिफ का चीन ने दिया जवाब, 6 अमेरिकी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के जवाब में चीन ने 6 अमेरिकी कंपनियों को अपनी सैंक्शन लिस्ट में डाल दिया है. इसके साथ ही ड्रोन और संबंधित तकनीक की बिक्री पर भी सख्त नियंत्रण लगा दिया गया है. इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है.

China Sanctions US Companies : अमेरिका की ओर से नए व्यापारिक प्रतिबंध और टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की घोषणा कर दी है. चीन ने 6 अमेरिकी कंपनियों को अपनी सैंक्शन लिस्ट में शामिल कर दिया है. साथ ही अमेरिका को ड्रोन, उनके प्रमुख पुर्जों और संबंधित तकनीक के बेचे जाने पर भी सख्त नियंत्रण लगा दिया है. हाल में अमेरिका ने 24 जुलाई को चीन पर अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, और अब चीन ने इसका जवाब दिया है.

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों से चीन के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इसी के जवाब में चीन ने आवश्यक जवाबी कदम उठाए हैं.

इन कदमों के तहत चीन ने घरेलू प्रमाणन एजेंसियों द्वारा की जाने वाली फैक्ट्री फॉलो-अप जांच को निलंबित कर दिया है, कुछ अमेरिकी परीक्षण (टेस्टिंग) कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.

6 अमेरिकी कंपनियां सैंक्शन लिस्ट में

चीन ने जिन छह अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें बायोटेक कंपनी Applied DNA Sciences और भू-विज्ञान अनुसंधान से जुड़ी Stratum Reservoir भी शामिल हैं. अब चीनी नागरिक और संस्थाएं इन कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार, सहयोग या अन्य गतिविधियां नहीं कर सकेंगी.

चीन का आरोप है कि इन कंपनियों ने शिनजियांग (Xinjiang) से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन किया, इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

शिनजियांग को लेकर लंबे समय से विवाद

संयुक्त राष्ट्र पहले शिनजियांग में उइगर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ संभावित ह्यूमन राइट्स उल्लंघनों और मानवता के विरुद्ध अपराधों की आशंका जता चुका है. हालांकि चीन इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है.

Also read : 370 हटने के 7 साल : जम्मू-कश्मीर विकास की ओर, PoJK में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग

दोनों देशों के बीच बढ़ा व्यापारिक तनाव

चीन के वरिष्ठ व्यापार अधिकारी हे लिफेंग ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से टेलीफोन पर बातचीत कर नए अमेरिकी व्यापारिक प्रतिबंधों पर गंभीर चिंता जताई.

हालिया तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर से जुड़े आरोपों के आधार पर नए टैरिफ लगाए. इससे पहले अमेरिका चीन से बाहर निर्मित कुछ ह्यूमनॉइड और चौपाया रोबोट के आयात पर भी रोक लगा चुका है.

पिछले वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में कुछ सुधार देखने को मिला था. हालांकि अब शी जिनपिंग की 24 सितंबर को प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच एक बार फिर व्यापारिक तनाव बढ़ता नजर आ रहा है.

Also read : 22 बच्चों की मौत के बाद चांदीपुरा वायरस पर केंद्र सख्त, गुजरात-राजस्थान भेजी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >