Video : चीन में कार्गो शिप बना आग का गोला, 20 की मौत

Video : पूर्वी चीन के समुद्री इलाके में एक इंटरनेशनल कार्गो शिप में अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे का वीडियो सामने आया है.

Video : चीन के पूर्वी हिस्से के एक बंदरगाह पर खड़े इंटरनेशनल कार्गो शिप में गुरुवार (10 सितंबर) को अचानक आग लग गई. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. 


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीन के किंगदाओ शहर में मरम्मत के लिए खड़े एक इंटरनेशनल कार्गो शिप में भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी लापता हैं. जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे. इनमें से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग सुबह करीब 11:15 बजे किंगदाओ बेइहाई शिपयार्ड में लगी.

करीब 20 साल पुराने मालवाहक जहाज में लगी आग

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, आग पर दोपहर तक काबू पा लिया गया था. शिन्हुआ की जारी तस्वीर में जहाज का नाम ‘ओशन मेलोडी’ बताया गया है. यह करीब 20 साल पुराना मालवाहक जहाज है और लाइबेरिया के झंडे के तहत चलता है. जहाज 31 अगस्त को किंगदाओ शिपयार्ड पहुंचा था. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश तेज करने, हादसे की जल्द जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

यह शिपयार्ड चीन की सरकारी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के अधीन है. यह दुनिया की बड़ी जहाज बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी चीन के लिए युद्धपोत और दूसरे बड़े जहाज बनाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >