Canada Mandir Attacked : कनाडा की सड़क पर गूंजा जय श्री राम, देखें वीडियो

Canada Mandir Attacked : मंदिर में हमले के विरोध में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे. उनके हाथ में भगवा झंडा था और वे जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.

Canada Mandir Attacked : कनाडा में मंदिर पर हमले के बाद हिंदू समुदाय गुस्से में हैं. कई हिंदू मारपीट के विरोध में सड़क पर उतर गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग जमा हुए जो खालिस्तान समर्थकों के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए. इनके हाथ में भगवा झंडा दिखा और ये जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. इस वायरल वीडियो पर लगातार यूजर की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. हिंदू समुदाय के लोग खालिस्तान मुर्दाबाद और जयश्री राम के नारे लगाते दिखे.

कनाडाई हिंदू संगठन ‘कोएलिशन ऑफ हिंदू ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें लिखा- हिंदू मंदिरों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ हजार से ज्यादा कनाडाई हिंदू ब्रैम्पटन में जमा हुए. दिवाली वीकेंड के दौरान कनाडा के हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया. कनाडा से इस हिंदू फोबिया को तुरंत रोकने की जरूरत है.

Read Also : Canada Hindu Attacked Video : कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों ने किया हमला, श्रद्धालुओं को डंडे से पीटा

कोई हिंदू का विरोध करेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं, कहते दिखे प्रदर्शनकारी

एक अन्य वायरल वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कहता नजर आ रहा है कि आज समय आ गया है जब हमें अपने बारे में नहीं, बल्कि अपनी आने वाली संतती के बारे में सोचने की जरूरत है. सबको एक होना पड़ेगा. हम किसी का विरोध नहीं करते हैं. लेकिन कोई हमारा विरोध करेगा तो छोड़ेंगे नहीं…इसपर पीछे से आवाज आती है-छोड़ेंगे नहीं तोड़ेंगे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >