Brazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से 75 की मौत, भयावह तस्वीरें आईं सामने

Brazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से 75 की मौत की खबर है. यहां के हालात बहुत ही भयावह हो चुके हैं. देखें बाढ़ की कुछ तस्वीरें

Brazil Floods: ब्राजील में आई बाढ़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भयावह बाढ़ में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 अन्य लापता बताए जा रहे हैं.

Brazil flood

बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हो गए, जबकि 88,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है.

Brazil flood

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 16,000 लोगों ने स्कूलों, व्यायामशालाओं और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली है.

Brazil flood

बाढ़ के कारण राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बह जाने और पुलों के ढह जाने की खबर आ रही हैं. आठ लाख से अधिक लोग बिना जल आपूर्ति के रहने को मजबूर हैं.

Brazil Flood

गवर्नर एडुअर्डो लीते ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर अभूतपूर्व है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के ‘मार्शल प्लान’ की जरूरत होगी.

Brazil Flood

Read Also : Brazil Floods : 150 साल में सबसे भयंकर बाढ़, 70 हजार लोग प्रभावित, 10 लाख लोग पानी के लिए तरस रहे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >