VIDEO: पाकिस्तान के सबसे बड़े परमाणु प्लांट के पास धमाका, डेरा गाजी खान में हुआ ब्लास्ट

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में ब्लास्ट की खबर आ रही है. धमाका परमाणु प्लांट के पास हुआ है. यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु प्लांट है. टीटीपी के निशान पर पाकिस्तान का परमाणु संयंत्र. देखें वीडियो...

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में ब्लास्ट की खबर है. बता दें कि यह धमाका परमाणु प्लांट के पास ही हुआ है. यह प्लांट पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु प्लांट है. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि पाकिस्तान का यह परमाणु प्लांट टीटीपी के निशाने पर था.

हालांकि, अभी तक इस घटना का कारण नहीं पता चल पाया है. कहा जा रहा है कि इसमें TTP का हाथ हो सकता है. जानकारी हो कि साल 2012 में तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने इस परमाणु ठिकाने को उड़ा देने की धमकी दी थी. ऐसे में इस हमले को उस धमकी से जोड़ा जा रहा है. जानकारी हो कि इसी धमकी के बाद से इस परमाणु ठिकाना की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बता दें कि पाकिस्तान के डेरा गाजी में ही यूरेनियम रखने का भंडार भी बना रखा है. डेरा गाजी खान में बना परमाणु केंद्र पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा है.

अपडेट जारी है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >