हाथ मलता रह गया यूरोप का एयरबस, बांग्लादेश ने अमेरिका के बोइंग के साथ कर ली डील, खरीदेगा इतने हवाई जहाज

Biman Bangladesh Airlines Boeing Deal: बांग्लादेश की बिमान एयरलाइंस ने 14 हवाई जहाज खरीदने के लिए एयरबस क बजाय बोइंग को चुना है. वार्षिक आम बैठक में बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने तय किया कि बोइंग से आठ 787-10 ड्रीमलाइनर, दो 787-9 ड्रीमलाइनर और चार 737-8 मैक्स विमान खरीदे जाएंगे.

Biman Bangladesh Airlines Boeing Deal: बांग्लादेश की राष्ट्रीय ध्वजवाहक एयरलाइन बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने अपने बेड़े के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. तेजी से बढ़ते विमानन बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन के बीच, बांग्लादेश एयरलाइंस ने अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग से नए विमान खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस के साथ चल रही लंबी खींचतान भी समाप्त हो गई है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कूटनीतिक स्तर पर व्यापक प्रयास किए गए थे.  बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने आखिरकार अमेरिका की प्रमुख विमान निर्माता कंपनी बोइंग से 14 विमान खरीदने का फैसला किया है. इस संबंध में एयरलाइन के बोर्ड ने मंगलवार (30 दिसंबर) को हुई बैठक में नीति स्तर पर मंजूरी प्रदान की. 

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के मुताबिक, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने यह निर्णय अपने बेड़े के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना के तहत आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में लिया. बैठक में तय किया गया कि बोइंग से आठ 787-10 ड्रीमलाइनर, दो 787-9 ड्रीमलाइनर और चार 737-8 मैक्स विमान खरीदे जाएंगे. हालांकि, इस सौदे को अंतिम रूप अभी नहीं दिया गया है. कीमतों को लेकर आगे बातचीत होगी और बिमान की टेक्नो-फाइनेंस कमेटी द्वारा सुझाई गई अन्य शर्तों के पूरा होने के बाद ही अंतिम अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

पहले 25 विमान खरीदने का था प्लान

लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं के बाद बांग्लादेश एयरलाइंस ने यूरोप की कंपनियों को दरकिनार कर दिया है. द बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बिमान बांग्लादेश के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने तक बिमान पर कोई वित्तीय या कानूनी दायित्व नहीं आएगा. गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में, अमेरिका के साथ पारस्परिक टैरिफ को लेकर चल रही वार्ताओं के दौरान बांग्लादेश सरकार ने 25 बोइंग विमानों की खरीद का संकेत दिया था. हाल ही में वाणिज्य सचिव महबूबुर रहमान ने कहा था कि यह प्रतिबद्धता वाशिंगटन के साथ प्रस्तावित व्यापक व्यापार समझौते का हिस्सा है.

फिलहाल बिमान के मौजूदा बेड़े में बोइंग विमानों का दबदबा है. कुल 19 विमानों में से 14 पहले से ही बोइंग के हैं. सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने 24 नवंबर 2025 को भेजे गए बोइंग के बिक्री प्रस्ताव और 20 दिसंबर 2025 को सौंपे गए संशोधित मसौदा समझौते की समीक्षा की थी. बोर्ड ने इस प्रस्ताव को नीति स्तर पर मंजूरी देते हुए आगे की बातचीत का रास्ता साफ किया है.

बिमान को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है

बिमान बांग्लादेश को तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए आर्थिक और परिचालन दबावों का सामना करना पड़ रहा है. अभी बांग्लादेशी एयरलाइनों की कुल बाजार हिस्सेदारी महज 25 प्रतिशत के आसपास है. बोर्ड के सदस्यों के मुताबिक, यह कदम देश की विमानन क्षमता बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत करने और भविष्य में यात्री तथा कार्गो मांग को पूरा करने के लिहाज से जरूरी माना गया. बैठक में मौजूद सूत्रों ने कहा कि इन विमानों के बेड़े में शामिल होने से सरकारी और व्यावसायिक, दोनों स्तरों पर परिचालन विस्तार के नए अवसर खुलेंगे. सभी आवश्यक मंजूरियां और वित्तीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बोइंग के साथ अंतिम समझौता किया जाएगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से विमानों की डिलीवरी शुरू होगी.

एयरबस ने किया था भरपूर प्रयास

इस बीच, बोइंग खरीद को लेकर वाणिज्य सचिव के बयान के बाद यूरोपीय राजनयिक भी सक्रिय हो गए हैं. एयरबस काफी समय से बिमान को अपने विमान खरीदने के लिए मनाने की कोशिश करता रहा है. उसका तर्क था कि मौजूदा बेड़े में एयरबस विमानों को शामिल करने से राष्ट्रीय एयरलाइन अधिक लचीली, मजबूत और प्रतिस्पर्धी बन सकती है. फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के राजनयिकों के साथ एयरबस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पिछले साल नवंबर में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यूरोप बांग्लादेश की उभरती विमानन भूमिका का समर्थन करने को तैयार है और एयरबस आधुनिक व पर्यावरण के अनुकूल विमानों की आपूर्ति करने की स्थिति में है.

वे बांग्लादेश में एयरबस विमानों की संभावित बिक्री को आगे बढ़ाने की कोशिशें तेज कर रहे हैं. एयरबस के 10 विमानों की खरीद पर चर्चा पिछली सरकार के कार्यकाल से ही जारी है. सितंबर 2023 में ढाका दौरे के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सार्वजनिक रूप से एयरबस विमानों की खरीद को लेकर बांग्लादेश की प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद भी दिया था.

ये भी पढ़ें:-

बांग्लादेश में चुनाव के साथ जनमत संग्रह क्यों हो रहा? जुलाई नेशनल चार्टर पर जनता की मुहर लगी तो क्या-क्या बदलेगा?

Bangladesh Election: आसान नहीं 12 फरवरी का बांग्लादेश चुनाव, इन 8 पॉइंट्स में समझें चुनौतियों की गंभीरता

ईरान में जनता का उग्र प्रदर्शन, देश के कोने-कोने में फैला आंदोलन, 7 लोगों की हुई मौत, महंगाई और करेंसी बड़ा कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >