Spacewalk: अरबपति इसाकमैन ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में किया स्पेसवॉक, वीडियो वायरल

Spacewalk: अरबपति उद्योगपति जेयर्ड इसाकमैन गुरुवार को पहली निजी ‘स्पेसवॉक’ के लिए निजी अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स से निकले.

Spacewalk: इसाकमैन और उनके दल ने हैच खुलने से पहले अपने कैप्सूल का दबाव कम होने तक इंतजार किया. इसाकमैन बाहर निकले और अब तक स्पेसवॉक करने वाले कुछ एक लोगों में शामिल हो गए. इनमें अब तक एक दर्जन देशों के केवल पेशेवर अंतरिक्ष यात्री शामिल थे.

15 मिनट तक इसाकमैन की चहलकदमी

पहले इसाकमैन ने करीब 15 मिनट तक कैप्सूल के बाहर चहलकदमी की जिसके बाद स्पेसएक्स की इंजीनियर सारा गिलिस बाहर निकलीं.

स्पेसवॉक कर क्या बोले इसाकमैन

इसाकमैन ने कहा, घर वापस जाकर, हम सभी के पास करने के लिए बहुत काम है. लेकिन यहां से, यह निश्चित रूप से एक आदर्श दुनिया की तरह दिखता है.

एलन मस्क की कंपनी के साथ मिलकर पांच दिन का बनाया प्लान

इसाकमैन ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर पांच दिन की यह अंतरिक्ष यात्रा प्रायोजित की है जिसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक ‘स्पेसवॉक’ या अंतरिक्ष में चहलकदमी है. कठोर निर्वात से खुद को बचाने के लिए यान में सवार चारों लोगों ने स्पेसएक्स के नए स्पेसवॉकिंग सूट पहने. उन्होंने मंगलवार को फ्लोरिडा से उड़ान भरी थी.

स्पेसएक्स ने वीडियो किया शेयर

मिशन कमांडर इसाकमैन के स्पेसवॉक का वीडियो एक्स पर शेयर किया. इसाकमैन ने अपना अनुभव भी शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्पेसवॉक किया जा रहा है. इसके लिए किस तरह से खुद को तैयार किया जाता है. स्पेसवॉक काफी खतरनाक भी होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >