Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत, हश मनी केस के सभी मामलों से मिली बिना शर्त रिहाई

Donald Trump: अमेरिका में चुने हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हश मनी केस में बिना शर्त बरी कर दिया गया है. यह ट्रंप के लिए बड़ी राहत की खबर है. कोर्ट ने उन्हें सभी सभी 34 मामलों में बिना किसी कार्रवाई वाली सजा सुनाई है.

Donald Trump: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में बड़ी राहत मिली है. पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने के एवज में भुगतान करने से जुड़े मामले में शुक्रवार को उन्हें बिना शर्त रिहा कर दिया गया है. हालांकि औपचारिक तौर पर उन्हें सजा सुनाई गई, लेकिन न्यायाधीश ने उनके लिए न तो जेल की सजा का ऐलान किया और न ही कोई जुर्माना या प्रतिबंध लगाया. कोर्ट के इस फैसले को ट्रंप के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है और इससे उनके व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति दूसरे कार्यकाल के लिए लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है.

ट्रंप को हो सकती थी चार साल की सजा

मैनहट्टन की एक कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस जुआन एम मर्चन ने हश मनी मामले में ट्रंप को चार साल की जेल की सजा सुना सकते थे. लेकिन, उन्होंने एक ऐसा फैसला चुना जिसने मामले का प्रभावी ढंग से निपटारा करते हुए कई संवैधानिक मुद्दों को पनपने से ही रोक दिया. ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाले पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जिन्हें किसी आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए औपचारिक सजा सुनाई गई. कोर्ट ने ट्रंप को 34 मामलों में बिना सजा सुनाई बरी कर दिया है.

क्या है हश मनी मामला?

हश मनी का मामला साल 2016 का है. उस समय राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान ट्रंप की ओर से अपने एक सहयोगी के माध्यम से पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1,30,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किए जाने से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह पैसा ट्रंप ने इसलिए दी थी कि वो यौन संबंधित बात को सार्वजनिक न करें.

ट्रंप ने दी थी सफाई

वहीं ट्रंप ने मामले को लेकर अपनी सफाई में कहा था कि उनकी ओर से ऐसा कोई गलत काम नहीं किया गया है. यह उनके खिलाफ महज एक साजिश है ताकी वो चुनाव न जीत पाएं. खुद ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से सजा सुनाए जाने पर रोक लगाने का अनुरोध भी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >