इथियोपिया में दर्दनाक हादसा: मातम में बदल गई शादी की खुशी, नदी में ट्रक गिरने से 66 लोगों की मौत

Big Accident in Ethiopia: अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरे एक ट्रक के नदी में गिर जाने से 66 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण इलाका होने के कारण घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव नहीं हो पाया, इसके कारण मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है.

Big Accident in Ethiopia: इथियोपिया में एक ट्रक के नदी में गिर जाने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब एक पुराना ट्रक एक पुल से नीचे गिर गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार होकर लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस समय ट्रक नदी में गिर गई. ग्रामीणों का कहना है जिस जगह ट्रक नदी में गिरी इससे पहले भी वहीं कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

हादसे में 66 लोगों की गई जान

घटना को लेकर बोना जनरल अस्पताल के चिकित्सा निदेशक लेम्मा लैगाइड ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे के बाद मौके पर ही 64 लोगों की मौत हो गई थी. दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. चिकित्सकों का कहना है कि हादसा जिस जगह हुआ वो दूरदराज का एक ग्रामीण इलाका था. इस कारण राहत और बचाव में देरी हुई. इसी कारण मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ.

शादी समारोह में जा रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रक में सवार होकर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक पुल से नीचे नदी में गिर गया. राहत और बचाव देरी से पहुंचने के कारण मृतकों की संख्या काफी बढ़ गई. वहीं हादसे को लेकर इथियोपिया की सड़क सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर भी सवाल उठा रही है. घटना के बाद तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू हो जाता तो मृतकों के आंकड़ों में कमी आने की संभावना थी.

खराब सड़क के कारण होते रहते हैं हादसे

इथियोपिया में भीषण सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है. यहां सड़कों की हालत काफी खराब है. इसके अलावा ड्राइविंग मानक की बहुत अच्छा नहीं है. यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं. बताया जा रहा है ताजा मामले में ट्रक में सवार लोग रास्ता भटक गये थे. वहीं घटना के बाद नदी में लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Also Read

Mini Pakistan: मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर नितेश राणे ने दी सफाई, कहा- ‘घटनाओं की कर रहा था तुलना’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >