Bangladesh Violence: बांग्लादेश में सेना के जवानों पर होगी कार्रवाई

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जनता के साथ गलत व्यवहार करने वाले सेना के जवानों पर कार्रवाई की जाएगी. जानें इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से क्या कहा गया

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना के इस्तीफे से पहले और उसके बाद प्रदर्शनकारियों के द्वारा हिंसा का दौर जारी है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. dhakatribune.com में छपी खबर के अनुसार, सेना के जवानों द्वारा देश की जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे वीडियो को संज्ञान में लेकर जवानों पर कार्रवाई की जाएगी.

बांग्लादेश में सेना पर क्यों होगी कार्रवाई ?

शुक्रवार को इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की मीडिया विज्ञप्ति में इस बात का जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि ऐसी घटनाएं पूरी तरह से निंदनीय है. ऐसी घटनाओं का बांग्लादेश सेना कभी समर्थन नहीं करती है. दोषी सेना के जवानों की पहचान करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है. सोशल मीडिया पर उपलब्ध चीजों की जांच की जाएगी. इसके बाद दोषी पाए गए सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Read Also : Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अब मीडिया को बनाया जा रहा है निशाना, जानें ताजा हालात

बांग्लादेश का एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें सेना का एक जवान उग्र भीड़ के साथ नारे लगाते नजर आ रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र की टीम क्यों जाएगी बांग्लादेश ?

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम अगले हफ्ते दौरा करेगी. बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का जिक्र करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया है कि यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद देश में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के हनन की जांच के लिए एक टीम भेज रहा है जो मामले की जांच करेगी. इससे पहले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क के साथ फोन पर मोहम्मद यूनुस ने बात की थी.

Read Also : Bangladesh News: संयुक्त राष्ट्र की टीम जाएगी बांग्लादेश, प्रदर्शनकारियों की मौत की होगी जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >