Bangladesh News : दुर्गा पूजा में मदरसा के मुस्लिम छात्र करेंगे हिंदुओं की रक्षा

Bangladesh News : दुर्गा पूजा उत्सव के दौरा हिंसा फैलाने वालों को अंतरिम सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. कहा गया है कि किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Bangladesh News : दुर्गा पूजा उत्सव आ रहा है. इसको लेकर बांग्लादेश में तैयारी जोरों पर चल रही है. देश की अंतरिम सरकार ने इस बीच उत्सव से पहले संभावित उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी है. हिंदू उत्सव के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव में बाधा पहुंचाने या पूजा स्थलों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दुर्गा पूजा 9 से 13 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, इस दौरान अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे. बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार ए.एफ.एम. खालिद हुसैन ने कहा है कि स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मदरसे के छात्र भी दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी हमले या तोड़फोड़ से मंदिरों की सुरक्षा करेंगे.

खालिद हुसैन राजशाही जिले में प्रेमतली गौरांग बारी कालीमंदिर के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कोई पूजा-स्थल पर लोगों को परेशान करता है, तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे. हम उन्हें कानून के दायरे में लाएंगे और शांति सुनिश्चित करेंगे. ढाका ट्रिब्यून में उनका यह बयान प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है. उनकी टिप्पणी अल्पसंख्यक हिंदू समुदायों को निशाना बनाकर की जाने वाली सांप्रदायिक हिंसा की बढ़ती चिंताओं के बीच आई है.

मदरसा के छात्र करेंगे मंदिरों की सुरक्षा

सरकार के सलाहकार ने हिंदुओं को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. यदि हिंदुओं को अपने मंदिरों पर हमलों का डर है, तो आश्वस्त रहें कि कोई भी अपराधी सफल नहीं होगा. हमने मंदिरों की सुरक्षा के लिए मदरसा के छात्रों सहित स्थानीय लोगों को नियुक्त किया है. कोई भी हमें हमारे धार्मिक त्योहार मनाने से नहीं रोकेगा.

Read Also : Bangladesh Hindus : Awami League ने कहा- बांग्लादेश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच बढ़ेगी दूरी

हिंदू समुदाय के खिलाफ हुए हिंसक हमले

हिंदुओं की आबादी बांग्लादेश की आबादी का लगभग 8% हैं. 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद हिंसा की लहर में इन्हें निशाना बनाया गया. सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हिंसा चरम पर थी, जिसके कारण हिंदू व्यवसायों, संपत्तियों और मंदिरों को काफी नुकसान पहुंचाया गया. हसीना के भारत भाग जाने के बाद से तनाव बढ़ गया, जिससे देश में अशांति बढ़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >