Bangladesh News : देर रात एक्ट्रेस के घर पर रेड, गिरफ्तार करके जेल में डाला पुलिस ने

Bangladesh News : बांग्लादेशी मॉडल और एक्ट्रेस मेघना आलम को जेल में डाल दिया गया है. पुलिस देर रात उनके घर ��ें छापेमारी करने पहुंची थी. इसके बाद उनको हिरासत में लिया गया. जानें पूरा मामला क्या है?

Bangladesh News : बांग्लादेशी मॉडल और एक्ट्रेस मेघना आलम को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, आलम को देश के कड़े विशेष अधिकार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. सऊदी अरब के साथ बांग्लादेश के संबंधों को खराब करने की कथित कोशिश के लिए उनको जेल में डाल दिया गया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद फैंस में नाराजगी है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश पुलिस की एक स्पेशल यूनिट, डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने पिछले बुधवार की देर रात उनके घर पर छापा मारा. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया. वह फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थीं और अपनी बेगुनाही का दावा कर रही थीं.

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अब फेसबुक से वीडियो हटा दिया गया है. वीडियो में स्थानीय अधिकारियों को खुद को पुलिस बताते हुए अंदर घुसते हुए देखा जा रहा था. 12 मिनट का लाइवस्ट्रीमिंग अचानक खत्म हो गया. बांग्लादेश के दैनिक अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार, आलम को पुलिस ने बिना किसी औपचारिक आरोप के उठा लिया. आलम के कथित अपहरण के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों की आलोचना की गई, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट गलत थी.

ये भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी

30 दिन की जेल की सजा सुनाई गई एक्ट्रेस को

आलम की गिरफ्तारी की निगरानी करने वाले शीर्ष डिटेक्टिव ब्रांच अधिकारी को उनके पद से हटा दिया गया. इस बीच, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल ने मामले पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि एक्ट्रेस को विशेष अधिकार अधिनियम के तहत हिरासत में लेना एक गलती थी. आलम को गिरफ़्तारी के अगले दिन ढाका की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने मॉडल से अभिनेत्री बनी आलम को 30 दिन की जेल की सजा सुनाई.

मेघना आलम का किसके साथ है अफेयर?

मेघना आलम ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया कि उनका अफेयर बांग्लादेश में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत इस्सा यूसुफ से था. उन्होंने आरोप लगाया कि यूसुफ अब पुलिस का सहारा लेकर उन्हें डराने में लगे हैं. मेघना का दावा है कि उन्हें राजनयिक के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक रूप से उजागर करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि यूसुफ ढाका में राजदूत रहते हुए मेघना के करीब आए थे. यही नहीं दोनों के बीच अफेयर था. यह मामला अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >