Bangladesh Flood : बाढ़ ने उड़ाई बांग्लादेश सरकार की नींद, दिए ये 8 निर्देश

Bangladesh Flood : बांग्लादेश के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है जिसने सरकार की नींद उड़ा दी है. सरकार की ओर से कुछ निर्देश जारी किए गए हैं.

Bangladesh Flood : बांग्लादेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जिसने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. इस बीच स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आठ निर्देश जारी किए हैं जो DGHS के निदेशक (अस्पताल और क्लीनिक) डॉ. अबू हुसैन एमडी मोइनुल अहसन द्वारा हस्ताक्षरित एक नोटिस के रूप में है. आइए एक नजर डालते हैं आखिर निर्देश में क्या कहा गया है?

  1. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी सिविल सर्जन और उपजिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन अधिकारियों के कार्यालयों में 24/7 नियंत्रण कक्ष चालू रहना चाहिए.
  2. आपदा से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा आपूर्ति से लैस डॉक्टरों की टीम तैयार की जानी चाहिए. इस टीम को हर वक्त तैयार रहना चाहिए.
  3. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो जिससे खतरा को कम किया जा सके. जैसे दस्त, सांप के काटने और बाढ़ से संबंधित अन्य बीमारियों से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है.
  4. बाढ़ प्रभावित अस्पतालों में सभी उपकरणों को नुकसान से बचाने के लिए ऊंची जगह में रखा जाना चाहिए.
  5. इमरजेंसी और आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति का स्टॉक होना चाहिए और एम्बुलेंस को फस्ट एड के साथ तैयार रहना चाहिए.
  6. बाढ़ प्रभावित जिलों में सभी डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों को संभागीय निदेशक (स्वास्थ्य) की मंजूरी के बिना छुट्टी नहीं दी जाएगी.

    Read Also : Bangladesh Electricity Cut : बांग्लादेश में छाया अंधेरा, 3 लाख से अधिक लोग बिजली के बिना
  7. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सिविल सर्जन और उपजिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन अधिकारियों से अनुरोध है कि वे डीजीएचएस के नियंत्रण कक्ष के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें.
  8. बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के साथ निरंतर समन्वय और संचार बनाए रखा जाना चाहिए.

    Read Also : Bangladesh Electricity Cut : बांग्लादेश में छाया अंधेरा, 3 लाख से अधिक लोग बिजली के बिना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >