बंद करो मारपीट... मम्मी-पापा की लड़ाई छुड़ाती बेबी मार्मोट का वीडियो वायरल

Viral Video: बच्चे चाहे इंसान के हो या जानवरों को उन्हें कतई पसंद नहीं की उनके मम्मी पापा के बीच झगड़ा हो. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: बच्चे चाहे इंसानों के हों या जानवरों के, उन्हें अपने माता-पिता के बीच झगड़ा शायद ही अच्छा लगता हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की बेहद प्यारी झलक दिखा रहा है. वीडियो में दो बड़े मार्मोट आपस में भिड़ते नजर आते हैं, लेकिन तभी उनके बीच एक बेबी मार्मोट पहुंच जाता है और दोनों को अलग करने की कोशिश करने लगता है.

वीडियो की शुरुआत में दो मार्मोट आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे से लड़ते दिखाई देते हैं. दोनों के बीच काफी देर तक खींचतान चलती रहती है. इसी बीच पास मौजूद छोटा मार्मोट अचानक उनके बीच आ जाता है. वह कभी एक की तरफ जाता है तो कभी दूसरे की ओर, मानो दोनों से कह रहा हो- बस करो, अब लड़ाई बंद करो.

बेबी मार्मोट ने जीत लिया दिल

छोटे मार्मोट की यही कोशिश सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है. वीडियो देखने वाले लोग इसे इंसानी परिवारों से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि बच्चे अपने माता-पिता के बीच झगड़ा देखकर परेशान हो जाते हैं और इस बेबी मार्मोट का व्यवहार भी कुछ वैसा ही नजर आ रहा है. इकरा नूर नाम के एक यूजर ने लिखा- बेचारा छोटा सा बच्चा बस थोड़ी शांति और सुकून चाहता है. एक और यूजर ने वीडियो पर लिखा सो क्यूट. इसी तरह कई और यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

मासूम हरकत बनी वीडियो की खासियत

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो में सबसे दिलचस्प बात यह है कि छोटा मार्मोट दोनों बड़े जानवरों के मुकाबले बेहद छोटा दिखाई देता है, फिर भी वह बिना डरे उनके बीच पहुंच जाता है. उसकी कोशिश देखकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी भी तरह दोनों की लड़ाई खत्म कराना चाहता हो.

सोशल मीडिया पर जानवरों के मजेदार और भावुक वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बेबी मार्मोट की मासूम कोशिश ने लोगों का खास ध्यान खींचा है. वीडियो में बेबी मार्मोट को देखकर यही लग रहा है कि मम्मी-पापा, अब लड़ाई बंद करो!

Also Read: Viral Video: सांप के सामने रख दिया आईना, अपना ही अक्स देखकर करने लगा ताबड़तोड़ हमला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >