US Presidential Election Debate: ‘कोरोना का डेटा छिपा रहा भारत’- बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया गंभीर आरोप
Copied link
US Presidential Election 2020 LIVE Debate : अमेरिका में नया राष्ट्रपति (ameriki rashtrapati chunav) कौन होगा, इस फैसले से ठीक 35 दिन पहले आज वाशिंगटन में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) के बीस प्रेसिडेंशियल डिबेट चल रही है. दोनों ही पूरी दुनिया के सामने अमेरिका के भविष्य को लेकर अपनी सोच रख रहे हैं. डिबेट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान उनके द्वारा किए गए कम को प्रेस ने नहीं दिखाया. वहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने ट्रंप को कोरोना और टैक्स चोरी के मुद्दे पर घेरा.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
फ्लॉयड की मौत पर ट्रंप ने ये कहा
अमेरिका में बीते दिनों नस्लभेदी हिंसा भड़क उठी थी. यह हिंसा पुलिस द्वारा एक युवक जॉर्ज फ्लॉयड को मारने के बाद भड़की थी. इसपर डिबेट के दौरान ट्रंप ने कहा कि ओबामा-बिडेन सरकार के दौरान सबसे अधिक नस्लभेदी हिंसा हुई थी.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
मीडिया ने मेरे काम को नहीं दिखाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान उनके द्वारा किए गए कम को प्रेस ने नहीं दिखाया. डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी है.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
टैक्स नहीं भरना चाहता हूं- ट्रंप
जो बिडेन द्वारा टैक्स चोरी के आरोप पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे टैक्स नहीं भरना चाहते हैं. उन्होंने अमेरिकी सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहाँ कई खामियां है, जिसका फायदा लोगों को मिलता है.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
डोनाल्ड ट्रंप ने लिया भारत का नाम
चुनावी डिबेट में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह असफल बताया, जिसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके देश में कोरना इसलिए सबसे अधिक है, क्योंकि यहां डेटा दिया जा रहा है, जबकि भारत, चीन और रूस कोरोना के डेटा को छुपा रही है.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
ट्रंप और बिडेन ने नहीं मिलाया हाथ
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव डिबेट से पहले डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन ने हाथ नहीं मिलाया. इसका सबसे बड़ा कालण कोरोना है. कोरोना के कारण दोनों नेता सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे हैं.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
सुप्रीम कोर्ट जज उम्मीदवार पर सवाल
जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित सुप्रीम कोर्ट के जज पर सवाल उठाया गया है. बिडेन ने कहा कि अमेरिका के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनका सुप्रीम कोर्ट का जज कौन है? कैसा है?
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
कोरोना से मौत पर निशाना
जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं 2 लाख मौत की बात सुनता हूँ हमें इससे आगे कुछ भी सोचने और समझने की स्थिति खत्म हो जाती है.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
90 मिनट का डिबेट
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का रह पहला डिबेट है. डिबेट कुल 90 मिनट की होगी, जिसमें दोनों उम्मीदवारों को बोलना होगा.
2:08 PM. 30 Sept 202:08 PM. 30 Sept
हम तैयार- बिडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है. आज राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच पहली बार डिबेट होगी. डिबेट से पहले बिडेन ने कहा है कि वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर इस चुनाव में वे जीतते हैं तो मध्यमवर्गीय के लिए लड़ेंगे. बता दें कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जहां सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के उम्मीदवार हैं, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बिडेन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.
12:10 PM. 30 Sept 2012:10 PM. 30 Sept
US Presidential Election : दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र
भारत के लिए जहां पूरी दुनिया में कहा जाता है कि यहां का लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है वहीं अमेरिकी लोकतंत्र को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहा जाता है. 200 वर्ष पहले सन 1804 में यहां चुनावी व्यवस्था शुरू हुई थी. पहले उपराष्ट्रपति का चुनाव भी इलेक्टोरल कॉलेज ही करता था, लेकिन तब अलग-अलग वोट नहीं डाले जाते थे. पहले ये व्यवस्था थी कि जिसको सबसे ज्यादा वोट मिलते थे वह राष्ट्रपति बनता था और नंबर दो पर रहने वाले को उपराष्ट्रपति बनाया जाता था. अमेरिका में हर चार साल में चुनाव होते हैं.
मुख्य बातें
US Presidential Election 2020 LIVE Debate : अमेरिका में नया राष्ट्रपति (ameriki rashtrapati chunav) कौन होगा, इस फैसले से ठीक 35 दिन पहले आज वाशिंगटन में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) के बीस प्रेसिडेंशियल डिबेट चल रही है. दोनों ही पूरी दुनिया के सामने अमेरिका के भविष्य को लेकर अपनी सोच रख रहे हैं. डिबेट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान उनके द्वारा किए गए कम को प्रेस ने नहीं दिखाया. वहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने ट्रंप को कोरोना और टैक्स चोरी के मुद्दे पर घेरा.