रेस में आगे जो बाइडेन, ट्रंप ने कहा हम जीत चुके हैं कोर्ट जायेंगे

अमेरिका में चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गयी है. डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन चुनावी मतगणना में आगे चल रहे हैं दूसरी तरफ रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतगणना को रोकने और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है

अमेरिका में चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गयी है. डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन चुनावी मतगणना में आगे चल रहे हैं दूसरी तरफ रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतगणना को रोकने और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वोटों की गिनती में भी गड़बड़ी हुई है.

उन्होंने कहा, हम इस मामले में न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. जहां तक मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं. ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हम बड़े जश्न की तैयारी कर रहे हैं. हम जैसी उम्मीद कर रहे हैं, जीत वैसी ही होगी. हमने टेक्सस, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में जीत दर्ज की है. हमें जीता का पूरा भरोसा है. ट्रंप ने कहा, ”अचानक सब कुछ रुक गया.

अमेरिका की जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. एक तरफ मतगणना हो रहा है दूसरी तरफ ट्रंप ने यह बयान देकर यह साफ कर देने की कोशिश की है कि वह जीत रहे हैं. मैं अमेरिका के लोगों को उनके शानदार सहयोक के लिए धन्यवाद देता हूं.

Also Read: दावा : मिल गयी कोरोना की दवा, आयु केयर में छपा चार दवाओं का नाम

परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं. रिपब्लकिन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला है. विजेता को कुल 538 में से कम से कम 279 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी.

Also Read: IRCTC/Indian Railway कोरोना का डर हुआ कम, परिवार के साथ घूमने की है योजना, रेलवे दे रहा है मौका

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >