अमेरिका में एक बार फिर मास शूटिंग, अंधाधुंध फायरिंग में 16 लोगों की मौत

Lewiston, Maine shootings: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है. ताजा मामला लेविस्टन, मेन से सामने आया है. यहां एक शख्स द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 16 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.

Lewiston, Maine shootings: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना देखने को मिली है. जानकारी के अनुसार मेने राज्य के लेविस्टन में एक शख्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में 16 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस की ओर से जो बात कही गई है उसके अनुसार बीती रात एक सक्रिय शूटर ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से राइफल पकड़े हुए संदिग्ध की दो तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की गई है. यह भी कहा है कि इस घटना को कई अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है. संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और मदद के लिए आम लोगों से अपील की गई है. लेविस्टन में सेंट्रल मेन मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों के मारे जाने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

Also Read: Israel Hamas War: होगा तीसरा विश्व युद्ध ? अमेरिका और रूस आमने-सामने, जो बाइडेन ने कह दी बड़ी बात

लोगों से की गई ये अपील

एसोसिएटेड प्रेस ने जो खबर दी है उसके अनुसार, कई स्थानों पर शूटर की जानकारी मिली है. इसके बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कृपया इमरजेंसी वाहनों को अस्पतालों तक पहुंचने दें और सड़क से दूरी बनाकर रखें. आपको बता दें कि लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है. यह पोर्टलैंड से लगभग 56 किमी उत्तर में स्थित है.

स्थानीय पुलिस ने हमला करने वालों को सक्रिय शूटर बताया है. संदिग्ध के साथ-साथ उसकी कार की तस्वीरें भी जारी की गई है. इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि संदिग्ध लंबी बाजू की शर्ट और जींस पहने हुए और फायरिंग की स्थिति में राइफल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है. उसने दाढ़ी भी रखी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >