Earthquake in America: ताइवान के बाद भूकंप से डोला अमेरिका, जान बचाकर घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in America:अमेरिका से पहले म्यांमार में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया गया कि भूकंप 10 किमी की गहराई पर था.

Earthquake in America: ताइवान में आया तेज भूकंप के झटकों के बाद अमेरिका में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये.  यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भूकंप के झटके महसूस किये गये. केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था. वहीं भूकंप के कारण जानमाल की कितनी क्षति हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग बदहवास घरों से बाहर की तरफ भागने लगे.


न्यूयॉर्क में हिली इमारतें

अमेरिका में आये 5.5 तीव्रता के भूकंप से इमारतें हिलने लगी थी. जिसके बाद लोग सड़कों की तरफ भागे. अमेरिकी समय के अनुसार भूकंप सुबह के समय आया है. जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकलने लगे. वहीं, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में आए भूकंप के झटके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अंदर भी महसूस किए गए

म्यांमार में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

अमेरिका से पहले म्यांमार में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया गया कि भूकंप 10 किमी की गहराई पर था.

भारतीय दूतावास मदद के लिए तैयार

वहीं, भूकंप के बाद न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास भारतीय प्रवासी के सदस्यों के संपर्क में है. अब तक किसी भी भारतीय नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है. भूकंप से प्रभावित भारतीय-अमेरिकी समुदाय का कोई भी सदस्य हमे मदद के लिए लिख ​​सकता है. भारतीय दूतावास ने एक मेल आईडी भी जारी किया है. madad.newyork@mea.gov.in पर कोई भी मदद मांग सकता है.

ताइवान में भी महसूस किये थे झटके

अमेरिका और म्यांमार में आये भूकंप से दो दिन पहले ताइवान की धरती भी भूकंप के झटकों से डोली थी. बता दें, बुधवार को ताइवान में तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. ताइवान में 7.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे. वहीं भूकंप के कारण ताइवान में चार लोगों की मौत हो गई थी. जबकि करीब 100 लोग जख्मी हो गये थे. वहीं भूकंप के कारण कई इमारतों में दरारे भी पड़ गए थे. 

Also Read: Money Laundering Case: आप नेता अमानतुल्लाह खान की बढ़ने वाली है मुश्किलें, ईडी ने कोर्ट में की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >