अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

US Strikes Video: अमेरिका ने ईरान के करीब 90 ठिकानों को निशाना बनाया और मिसाइल हमले किए. अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ (CENTCOM) ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यूएस सेना ने फिलहाल ईरान पर हमले रोक दिए हैं.

US Strikes Video: यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमले के जो ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो फुटेज जारी किए हैं, उसमें अमेरिकी मिसाइलों को ईरानी हवाई अड्डों के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को बेहद सटीक तरीके से नष्ट करते हुए दिखाया गया है.

अमेरिकी सेना अगले हमले के लिए तैयार

अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ (CENTCOM) ने साफ कर दिया है कि भले ही हमले रोक दिए गए हों, लेकिन अमेरिकी बल पूरी तरह सतर्क हैं. कमांड ने अपने बयान में कहा, "अमेरिकी बल हाई अलर्ट पर हैं और कमांडर-इन-चीफ (राष्ट्रपति) के अगले निर्देश मिलते ही हमलेेे के लिए तैयार हैं."


हम मिलिट्री तौर पर पहले ही जीत चुके हैं : ट्रंप

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "हम ईरान पर जंग पहले ही जीत चुके हैं. ईरान की ओर सेेेेेे थोड़ी देर पहले फोन किया था. वे डील करना चाहते हैं. मुझे नहीं पता कि वे डील करने के लायक हैं या नहीं. मुझे नहीं पता कि वे डील मानेंगे या नहीं." ट्रंप ने आगे कहा- "अगर ईरान डील करना चाहता है, तो आपको क्या लगता है कि उन्होंने कमर्शियल जहाजों पर हमला क्यों किया?" उन्होंने जवाब दिया, "वे थोड़े पागल हैं... वे थोड़े आउट ऑफ कंट्रोल हैं. लेकिन वे डील करना चाहते हैं.

यूरोप से US सैनिकों को वापस बुलाने के प्लान पर क्या बोले ट्रंप

यह पूछे जाने पर कि क्या वे यूरोप से और US सैनिकों को वापस बुलाने का प्लान बना रहे हैं, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "बहुत कुछ ग्रीनलैंड पर निर्भर करेगा... बहुत कुछ ईरान पर भी निर्भर है. वे अब मदद करना चाहते हैं. थोड़ी देर हो चुकी है क्योंकि ज्यादा लड़ाई नहीं करनी है. जब उनके पास मौका था, तो उन्होंने ऐसा न करने का फैसला किया."


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर मचाई तबाही; जवाब में तेहरान ने बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >