Afghanistan Earthquake: भूकंप से कई बार तबाह हो चुका है अफगानिस्तान, 2023 में गई थी 4000 से अधिक लोगों की जान

Afghanistan Earthquake: रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से पूर्वी अफगानिस्तान में भारी तबाही मची है. अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, तो 2500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप कोई पहली बार नहीं आया है. इससे पहले कई बार अफगानिस्तान भूकंप की चपेट में आ चुका है. हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. अफगानिस्तान के इतिहास में सबसे विनाशकारी भूकंप 2023 में आया था, जिसमें 4000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई घर तबाह हो गए थे.

अफगानिस्तान में कब-कब आए विनाशकारी भूकंप

  • 7 अक्टूबर 2023 – 6.3 तीव्रता का भूकंप हेरात प्रांत में आया था. जिसमें करीब 4000 लोगों की मौत हुई थी और करीब 9000 घायल हुए थे. 1700 से अधिक घर ध्वस्त हो गए थे.
  • 22 जून 2022 – पक्तिया और नंगरहर प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसमें 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. जबकि 2000 से अधिक लोग घायल हुए थे. भूकंप की वजह से 10 हजार से अधिक घर ध्वस्त हो गए थे.
  • 26 अक्टूबर 2015 – हिंदू कुश क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था. शक्तिशाली भूकंप आने के बावजूद 13 लोगों की मौत अफगानिस्तान में हुई थी.
  • 30 मई 1998 – उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसमें 4000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.
  • 10 मई 1997 – अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसमें 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: Watch Video: भूकंप से दहला अफगानिस्तान, अब तक 800 की मौत और 2500 घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >