अफगानिस्तान का दावा: पाकिस्तान में किए ड्रोन हमले, इस्लामाबाद में ‘हमजा’ और कोहाट सैन्य किला उड़े

Afghanistan Attack Pakistan: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर लड़ रहे हैं. दोनों के बीच हवाई हमले हो रहे हैं. अफगानिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक करके हमजा मिलिट्री स्टेशन को उड़ा दिया है.

Afghanistan Attack Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. शुक्रवार को अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने काबुल और अन्य इलाकों पर हमला किया. इसमें चार नागिरकों की मौत हो गई. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने ड्रोन हमले करते हुए, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि अफगान वायुसेना ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में स्थित पाकिस्तान के एक रणनीतिक सैन्य केंद्र ‘हमजा‘ को निशाना बनाया. मंत्रालय के बयान के अनुसार यह हमला ड्रोन विमानों के जरिए किया गया, जिसमें सैन्य परिसर के अंदर मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया.

सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान का दावा

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले के कारण पाकिस्तानी बलों को भारी जनहानि और आर्थिक नुकसान हुआ है. एक अन्य पोस्ट में मंत्रालय ने दावा किया कि इस हमले में उस परिसर के कई सैन्य ढांचे नष्ट हो गए, जिनमें कमांड सेंटर, हथियारों के गोदाम और सैनिकों के रहने के क्वार्टर शामिल हैं. हालांकि पाकिस्तान ने अब तक इस्लामाबाद के हमजा सैन्य ठिकाने पर कथित ड्रोन हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

अफगान मिनिस्ट्री ने हमलों पर अपडेट देते हुए आगे बताया कि, इन हमलों के दौरान, कोहाट सैन्य किले को निशाना बनाया गया. वहीं, किले से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर डूरंड रेखा के पास स्थित युद्ध कमान केंद्र के साथ-साथ किले के कमांडर के कार्यालय को भी सटीक रूप से निशाना बनाया गया.

डूरंड रेखा पर बढ़ा तनाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित डुरंड लाइन के आसपास हाल के दिनों में हवाई और मोर्टार हमलों के कारण तनाव काफी बढ़ गया है. हाल के हफ्तों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच झड़पें लगातार बढ़ती जा रही हैं. करीब 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़े सैन्य टकराव की आशंका भी जताई जा रही है. 

इससे पहले पाकिस्तान ने काबुल, पक्तिका और कंधार में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. पाकिस्तान का कहना था कि ‘गज़ब लिल हक‘ नाम के इस अभियान के तहत आतंकवादी ठिकानों और आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया. अफगान अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी हमलों में काबुल के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. उनके मुताबिक इन हमलों में कम से कम चार नागरिकों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी 

अफगानिस्तान की सत्ता संभाल रहे तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान के हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा. घटना के बाद राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने राजधानी में एंट्री पॉइंट्स पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं. इसके तहत प्रवेश मार्गों की संख्या 109 से घटाकर 25 कर दी गई है और सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें:- ईरान को मिला चीन का साथ, स्कूल पर हुए मिसाइल हमले के पीड़ितों की करेगा मदद

चीन ने कम करने की कोशिश की तनाव

इस तनाव के बढ़ने के बाद, चीन ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं. अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुल्ला अमीर खान मुत्तकी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बातचीत की. बताया गया कि वांग यी ने दोनों पक्षों से सैन्य तनाव को बढ़ाने से बचने और हालात को शांत करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >