तूफान से मरने वालों की संख्या 43 हुई

अमरीका में दक्षिणी और मध्यवर्ती प्रांतों में तूफान और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. यहां अनेक इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई इमारतें ढह गईं. यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है. डलास क्षेत्र में बवन्डरों के ज़ोर से कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हुई है. गारलैंड […]

अमरीका में दक्षिणी और मध्यवर्ती प्रांतों में तूफान और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. यहां अनेक इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई इमारतें ढह गईं. यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है. डलास क्षेत्र में बवन्डरों के ज़ोर से कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हुई है. गारलैंड शहर में तूफानी हवाओं ने राजमार्ग से वाहनों को उड़ा दिया जिससे कम से कम आठ लोग मारे गये.
डलास महानगर क्षेत्र में भी तीन लोगों की मौत हुई और अनेक घायल हो गये.क्रिसमस से दो दिन पहले आये बवन्डर में मिसीसिपी में कम से कम 18 लोग मारे गये थे. अभी भी कई इलाकों में बिजली नहीं है. तूफान से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है. बेघर लोगों को रहने की सुविधा देने की कोशिश भी की जा रही है ताकि इस तूफान में जिन्होंने अपना घर खो दिया उन्हें एक आशियाना मिल जाए. इसके अलावा मौसम विभाग ने अमरीका के मध्यवर्ती इलाकों के बड़े हिस्से में लोगों को तूफान के प्रति सचेत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >