ऑफिस में पत्नी को चूमा, चली गयी नौकरी

लंदन: ब्रिटेन में 37 वर्षीय भारतीय मूल के एक कॉलसेंटर कर्मी को ‘अनुचित व्यवहार’ के लिए नौकरी से निकाल दिया गया है जिसने अपने साथ ही कंपनी में काम करने वाली अपनी पत्नी को दफ्तर में गाल पर चूमा था. मार्टिन सिंह के मुताबिक उसने जब दफ्तर पहुंची अपनी पत्नी रुबी को दोस्ताना अंदाज में […]

लंदन: ब्रिटेन में 37 वर्षीय भारतीय मूल के एक कॉलसेंटर कर्मी को ‘अनुचित व्यवहार’ के लिए नौकरी से निकाल दिया गया है जिसने अपने साथ ही कंपनी में काम करने वाली अपनी पत्नी को दफ्तर में गाल पर चूमा था. मार्टिन सिंह के मुताबिक उसने जब दफ्तर पहुंची अपनी पत्नी रुबी को दोस्ताना अंदाज में चूमा तो कंपनी ने पहले उसे ‘अनुचित बर्ताव’ के लिए चेतावनी दी और बाद में निकाल दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं डेस्क पर बैठा था और वह आई. मैं उसके गाल पर चूमा और दोनों ने एक दूसरे के गालों को स्पर्श किया.’ सिंह के दावे के अनुसार उसकी पत्नी को उसके पास से जाने को कहा गया.उसने अखबार ब्रिस्टल पोस्ट से कहा, ‘‘मेरी पत्नी को दूसरे लोगों के सामने बुरा-भला सुनना पडा, मुझे अच्छा नहीं लगा। खासतौर पर उस समय, जब आप फोन पर थे और ग्राहक आपको सुन सकते थे.’ सिंह के आरोपों की जांच कर रही कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस समय और कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >