राष्ट्रपति बनने का सबसे बडा फायदा है एयर फोर्स वन और बडी गाइ : ओबामा

वाशिंगटन : बराक ओबामा का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर जो अन्य सुविधाएं मिलती हैं उनमें सबसे अच्छी बात एयर फोर्स वन और गायक बडी गाइ का अपने गिटार के साथ व्हाइट हाउस आना है. ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में हंसी के ठहाकों के बीच कहा, ‘कभी-कभी […]

वाशिंगटन : बराक ओबामा का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर जो अन्य सुविधाएं मिलती हैं उनमें सबसे अच्छी बात एयर फोर्स वन और गायक बडी गाइ का अपने गिटार के साथ व्हाइट हाउस आना है. ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में हंसी के ठहाकों के बीच कहा, ‘कभी-कभी लोग मुझसे पूछते हैं कि राष्ट्रपति बनने का सबसे बडा लाभ क्या होता है. इस मामले पर पहले नंबर पर विमान आता है.’ अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘दूसरा सबसे बडा लाभ यह है कि बडी गाइ अपने गिटार के साथ अकसर यहां मेरे घर आते हैं और फिर एस्पेरंजा अपना बास गिटार लाती हैं और यहां कार्यक्रम होते हैं.’

व्हाइट हाउस में नेशनल एंडोमेंट फॉर ह्यूमैनिटीज की 50वीं वर्षगांठ पर यह समारोह आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि रचनात्मकता देश के जीवन में हमेशा केंद्रीय भूमिका निभाती है. ओबामा ने कहा, ‘हमारे कलाकार हमारे समाज का आइना होते हैं, वे हमें हमारे साझे मकसद और हमारी सामूहिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >