जिहादी जॉन का खौफनाक वीडियो कहा, ब्रिटेन आकर करूंगा लोगों का सिर कलम

लंदन : आईएस का जिहादी जॉन जिसे हमने नकाब में कई बार लोगों का सिर कलम करते देखा है.अब बगैर अपना चेहरे छिपाये सामने आ गया है. जिहादी जॉन ने एक वीडियो में ब्रिटेन को लगभग धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है कि वह वापस आकर ब्रिटेन में लोगों के सिर काटेगा. इस वीडियो […]

लंदन : आईएस का जिहादी जॉन जिसे हमने नकाब में कई बार लोगों का सिर कलम करते देखा है.अब बगैर अपना चेहरे छिपाये सामने आ गया है. जिहादी जॉन ने एक वीडियो में ब्रिटेन को लगभग धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है कि वह वापस आकर ब्रिटेन में लोगों के सिर काटेगा. इस वीडियो में वह बगैर नकाब के नजर आ रहा है उसने काले रंग का कैप वाला जैकेट पहना है.

जिहादी जॉन एक मीनट 17 सेकेंड का यह वीडियो डेली मेल को मिला है.इसमें वह कह रहा है कि वह इस्लामिक स्टेट के खलीफा के साथ ब्रिटेन लौटेगा और लोगों के सिर कलम करना जारी रखेगा. इस वीडियो को देखकर एक्सपर्ट ने साफ कर दिया है कि यह शख्स मोहम्मद एमवाजी ही है. उसके चेहरे की कई खुबियां यह बता रही है और दोनों के चहरे एक दूसरे से काफी मिलते हैं.
हालाकि इसका खुलासा पहले ही किया गया है कि जिहादी जॉन एक ब्रिटिश नागरिक है. आतंकवाद के मामले में नाम आने के बाद से वह छिपा हुआ है। वीडियो में जिहादी जॉन कह रहा है ‘मैं मोहम्मद इमवजी हूं. मैं खलीफा के साथ जल्द ब्रिटेन जाउंगा…. हम काफिरों को मारेंगे… मैं सिर कलम करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >