आईएस ने मिस्र में क्रोएशियाई बंधक का सिर कलम किया, ट्विटर पर फोटो जारी

काहिरा : मिस्र में इस्लामिक स्टेट से जुडे संगठन ने 30 वर्षीय क्रोएशियाई बंधक का सिर कलम करने का आज दावा किया है और उसके शव की तस्वीर पोस्ट की है. देश में आतंकवादी संगठन की शाखा स्थापित होने के बाद संभवत: यह किसी विदेशी नागरिक की पहली हत्या है. क्रोएशियाई नागरिक तोमिस्लाव सालोपेक का […]

काहिरा : मिस्र में इस्लामिक स्टेट से जुडे संगठन ने 30 वर्षीय क्रोएशियाई बंधक का सिर कलम करने का आज दावा किया है और उसके शव की तस्वीर पोस्ट की है. देश में आतंकवादी संगठन की शाखा स्थापित होने के बाद संभवत: यह किसी विदेशी नागरिक की पहली हत्या है.

क्रोएशियाई नागरिक तोमिस्लाव सालोपेक का पिछले महीने राजधानी काहिरा के पश्चिमी भाग से अपहरण हो गया था. जिहादियों ने 48 घंटे की समय सीमा देते हुए कहा था कि यदि मिस्र के जेल में बंद मुसलमान महिला कैदियों को रिहा नहीं किया गया तो सालोपेक की हत्या कर देंगे. समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गयी.

मिस्र स्थित इस्लामिक स्टेट से जुडे, सिनाई प्रांत ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर जारी की है जिसमें क्रोएशियाई बंधक का सिर कलम करते दिखाया गया है और कैप्शन में क्रोएशिया पर इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लडाई में हिस्सा लेने का आरोप लगाया गया है. कैप्शन में कहा गया है…. सालोपेक, विवाहित और दो बच्चों के पिता, को इसलिए मारा गया है क्योंकि उसका देश इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लडाई में भाग ले रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >