तिब्बत में मंगलवार (8 सितंबर) को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, इस भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 35 किमी नीचे दर्ज की गई.
इससे कुछ ही दिन पहले, पिछले हफ्ते गुरुवार (3 सितंबर) को भी इस इलाके में 5 की तीव्रता का भूकंप आया था. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, पहला भूकंप 10 किमी की गहराई पर था. आंकड़े बताते हैं कि ताजा भूकंप पिछले झटके के मुकाबले अधिक गहराई में दर्ज किया गया है.
