संबंधों को समान्य करने की जिम्मेदारी पाक पर :जेटली

न्यूयॉर्क : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत-पाक संबंधों को सुधारने के लिए माहौल बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की अधिक जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है. साथ ही में उस देश से आने वाले ‘उकसावे’ पर भी यह निर्भर करता है. जेटली ने कहा कि पाकिस्तान के साथ, सीमा पर लगातार […]

न्यूयॉर्क : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत-पाक संबंधों को सुधारने के लिए माहौल बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की अधिक जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है. साथ ही में उस देश से आने वाले ‘उकसावे’ पर भी यह निर्भर करता है.

जेटली ने कहा कि पाकिस्तान के साथ, सीमा पर लगातार तनाव रहता है. उस सीमा पर गोलीबारी होती रहती है. उनके ख्याल में इस संदर्भ में पाकिस्तान को यह संदेश है कि भारत की दिलचस्पी पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने में है और लिहाजा, ऐसे माहौल को बनाने की जिम्मेदारी जिसमें संबंध फूल फल सकें बहुत अधिक पाकिस्तान पर निर्भर करेगी. वहां से होने वाले उकसावे पर भी यह निर्भर करेगी.
उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित विशेषज्ञ संस्था ‘ काउंसिल ऑन फोरेन रिलेशंस’ में कहा कि हमारी रुचि उनके साथ अपने रिश्ते सामान्य करने या कम से कम उनके संबंधों को सुधारने की है और इस मकसद के लिए जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है. इस बाबत संदेश बहुत स्पष्ट है.जेटली कल ही दस दिवसीय यात्र पर अमेरिका आए हैं. उन्होंने यह टिप्पणी भारतीय विदेशी नीति पर पूछे गए सवाल पर की. उन्होंने भारत के अपने पडोसी देशों के साथ संबंधों पर विस्तार से चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >