यमन की राजधानी सना में बम विस्फोट से 31 लोगों की मौत

सना : यमन की राजधानी सना में एक घर के साथ ही शिया मस्जिदों में आज हुए पांच विस्फोटों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मस्जिदों को निशाना बनाकर दो कार बम विस्फोट किए […]

सना : यमन की राजधानी सना में एक घर के साथ ही शिया मस्जिदों में आज हुए पांच विस्फोटों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मस्जिदों को निशाना बनाकर दो कार बम विस्फोट किए गए. इसके साथ ही विद्रोहियों के एक नेता के घर को भी निशाना बनाया गया. दो अन्य मस्जिदों में भी बम विस्फोट हुए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिदों के प्रवेश द्वार पर बम लगाए गए थे. ये विस्फोट उस समय हुए जब लोग रमजान का महीना शुरु होने के एक दिन पहले नमाज के लिए एकत्र हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >