चीन ने एनएसजी को लेकर पाकिस्तान का समर्थन किया

बीजिंग: चीन ने आज कहा कि उसने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के साथ ‘संबंध’ का समर्थन किया है, लेकिन इसके साथ उसने यह भी कहा कि परमाणु अप्रसार संधि की स्वीकार्यता इस 48 सदस्यीय समूह में नए सदस्यों की शामिल करने की शर्त है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाताओं से […]

बीजिंग: चीन ने आज कहा कि उसने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के साथ ‘संबंध’ का समर्थन किया है, लेकिन इसके साथ उसने यह भी कहा कि परमाणु अप्रसार संधि की स्वीकार्यता इस 48 सदस्यीय समूह में नए सदस्यों की शामिल करने की शर्त है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन ने एनएसजी की सदस्यता के लिए पाकिस्तान की अकांक्षा का संज्ञान लिया है. पाकिस्तान ने वैश्विक अप्रसार की व्यवस्था के साथ जुडने की दिशा में कदम उठाए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एनएसजी के साथ पाकिस्तान के संबंध का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसे प्रयास अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था के प्रभावीपन के अनुकूल हो सके. हम पाकिस्तान के साथ संचार और समन्वय को मजबूत बनाने की आशा करते हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >