मोदी ने अपनी आगामी चीन यात्रा की घोषणा वेइबो पर की

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई से 16 मई की अपनी आगामी चीन यात्रा की आधिकारिक घोषणा आज माइक्रो ब्लॉग साइट वेइबो पर की है और कहा है कि वह चीनी नेतृत्व के साथ सार्थक चर्चा के लिए उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 50 करोड से ज्यादा यूजर्स वाले चीनी माइक्रोब्लॉग पर लिखा, ‘‘दो […]

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई से 16 मई की अपनी आगामी चीन यात्रा की आधिकारिक घोषणा आज माइक्रो ब्लॉग साइट वेइबो पर की है और कहा है कि वह चीनी नेतृत्व के साथ सार्थक चर्चा के लिए उत्साहित हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने 50 करोड से ज्यादा यूजर्स वाले चीनी माइक्रोब्लॉग पर लिखा, ‘‘दो प्राचीन सभ्यताओं और दो सबसे बडे विकासशील देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने के लिए 14 मई से 16 मई की चीन यात्रा को लेकर आशान्वित हूं.’’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘मैं अपनी शियान, बीजिंग और शंघाई की यात्रा और राष्ट्रपति शी चिनफिंग एवं प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ अपनी सार्थक बातचीत का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहा हूं.’’ यह पहली बार है, जब उनकी यात्रा की घोषणा आधिकारिक तौर पर की गई है.

अपनी आगामी यात्रा से पहले मोदी ने कल ट्विटर और फेसबुक की ही तरह मशहूर चीन की माइक्रोब्लॉग सीना वेइबो पर पदार्पण किया. उन्होंने कहा, ‘‘हेलो चाइना. वेइबो के जरिए अपने चीनी मित्रों के साथ संवाद को लेकर उत्साहित हूं.’’ यह पहली बार नहीं है जब एक विदेशी नेता ने चीन के आधिकारिक दौरे से पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अकाउंट खोला है. सितंबर 2013 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदूरो ने चीन की अपनी यात्रा से पहले इसी तरह अपना अकाउंट खोला था. इसमें बताया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित दूसरे देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 200 से ज्यादा नेताओं ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अकाउंट खोला था.
भारत में चीन के दूत ली यूचेंग को उद्धृत करते हुए लिखा गया है कि दौरे के दौरान मोदी के पास चीन के कारोबारी लोगों, छात्रों और लोगों से संवाद करने का मौका है. ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा है कि पहले पोस्ट से ही चीनी इंटरनेट यूजर्स ने मोदी का स्वागत किया है और खबर लिखे जाने तक इसे 14,217 हिट मिले और 26,406 लोग इसके फॉलोअर बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >