केन्या में शहाब इस्लामी समूह ने 147 बेगुनाह छात्रों को सुलाया मौत की नींद

गैरिसा : केन्या के एक विश्वविद्यालय परिसर में आज सोमालिया के शबाब इस्लामी समूह द्वारा किये गये नरसंहार में कम से कम 147 विद्यार्थी मारे गये. यह 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हमलों के बाद देश में अब तक का सबसे बडा आतंकवादी हमला है. नकाबपोश बंदूकधारी ग्रेनेड फेंकते हुए और स्वचालित राइफलों से गोलियां […]

गैरिसा : केन्या के एक विश्वविद्यालय परिसर में आज सोमालिया के शबाब इस्लामी समूह द्वारा किये गये नरसंहार में कम से कम 147 विद्यार्थी मारे गये. यह 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हमलों के बाद देश में अब तक का सबसे बडा आतंकवादी हमला है.

नकाबपोश बंदूकधारी ग्रेनेड फेंकते हुए और स्वचालित राइफलों से गोलियां चलाते हुए उत्तरपूर्वी शहर गरीसा में स्थित विश्वविद्यालय में घुस गये. उस समय छात्र सो रहे थे. आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दर्जनों लोगों की जान ले ली. उन्होंने इससे पहले मुसलमान छात्रों को छोड दिया और ईसाई तथा अन्य को बंधक बना लिया.सेना ने कार्रवाई करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया है.

राष्ट्रीय आपदा अभियान केंद्र ने सारे हमलावरों के ढेर हो जाने के साथ हमले का मुकाबला करने का अभियान समाप्त होने की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि गरीसासा हमले में 147 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गयी है. केंद्र ने कहा, ‘‘गरीसा यूनिवर्सिटी कॉलेज में अभियान समाप्त हो गया है. सभी चारों आतंकवादी मारे गये.’’ हमले में कम से कम 79 लोग घायल भी हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >