विमान क्रैश होने के पहले सह-पायलट ने आत्महत्या के तरीकों के बारे में किया था रिसर्च

डसेलडोर्फ, जर्मनीः जर्मनविंग्स एयरलाइन दुर्घटना मामले में दिन-ब-दिन नये खुलासे हो रहे हैं. फ्रांसीसी अभियोजन पक्ष ने आज जर्मनविंग्स एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हुए बोईंग विमान 4U9525 के दूसरे ब्लैक बॉक्स के मिलने की पुष्टि की. जर्मन अभियोजकों ने यह आरोप लगाया कि सह पायलट ने प्लेन क्रैश के दिन उडान भरने से पहले आत्महत्या के […]

डसेलडोर्फ, जर्मनीः जर्मनविंग्स एयरलाइन दुर्घटना मामले में दिन-ब-दिन नये खुलासे हो रहे हैं. फ्रांसीसी अभियोजन पक्ष ने आज जर्मनविंग्स एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हुए बोईंग विमान 4U9525 के दूसरे ब्लैक बॉक्स के मिलने की पुष्टि की.

जर्मन अभियोजकों ने यह आरोप लगाया कि सह पायलट ने प्लेन क्रैश के दिन उडान भरने से पहले आत्महत्या के तरीकों और कॉकपिट के दरवाजे की सुरक्षा के तरीको के बारे में अपने कंप्यूटर में सर्च किया था. यह खुलासा नौ दिनों के बाद मिले दूसरे ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद हुआ है.

जांचकर्ताओं ने सह पायलट एंड्रिज लूबिज के अपार्टमेंट से एक टेबलेट (कंप्यूटर) पाया है जिसमें उनके द्वारा 16 मार्च से 23 मार्च तक किये गये सर्च को देखा गया. इसमें लूबिज ने ब्राउजिंग मेमोरी को डिलिट भी नहीं किया था जिस वजह से जांचकर्ताओं को उनके द्वारा सर्च की गयी सभी जानकारियों को जानने में सुविधा हुई.

लूबिज ने मेडिकल ट्रिटमेंट और आत्महत्या के तरीकों के बारे में सर्च किया था. लूबिज ने आत्महत्या के प्रकार के बारे में भी सर्च किया था.कॉकपिट के वॉइस रिकॉर्डर से यह स्पष्ट हो गया है कि लूबिज ने 24 मार्च को जानबूझकर प्लेन को क्रैश करवाया था.

जांचकर्ता विमान के मलवे से मिले एक मोबाइल फोन की भी जांच कर रहे हैं. एक फ्रेच रिपोर्टर के अनुसार उन्होंने इस मोबाइल में कुछ लोगों के चिल्लाने का वीडियो देखा है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विमान की स्पीड तेज होती जा रही थी, लोगों के चिल्लाने की आवाजें तेज होती जा रही थी.

गौरतलब है कि 24 मार्च को दक्ष‍िण फ्रांस में जर्मन विंग्स एयरलाइन्स का एयर बस ए-320 विमान क्रैश हो गया जिसमें 150 लोगों की मौत हो गयी. विमान बार्सिलोना सेडसेलडोर्फजा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >