ईरान परमाणु वार्ता में नजर आ रही है प्रगति : राजनयिक

लुसाने : ईरान के परमाणु समझौते को लेकर चल रहे मंथन के बीच, वार्ताकारों को लंबी चर्चा के बाद प्रगति नजर आई है लेकिन उन्होंने चेताया है कि अंतिम नतीजा आने में समय लग सकता है. बातचीत से जुडे राजनयिकों ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और उनके ईरानी समकक्ष मोहम्मद जावेद जारिफ […]

लुसाने : ईरान के परमाणु समझौते को लेकर चल रहे मंथन के बीच, वार्ताकारों को लंबी चर्चा के बाद प्रगति नजर आई है लेकिन उन्होंने चेताया है कि अंतिम नतीजा आने में समय लग सकता है.

बातचीत से जुडे राजनयिकों ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और उनके ईरानी समकक्ष मोहम्मद जावेद जारिफ ने रातभर बातचीत करते हुए समझौते के मसौदे को अंतिम रुप देने से पहले हर विषय पर अपने मतभेद दूर करने का प्रयास किया.
जारीफ ने बीते आठ दिन से मैराथन बातचीत के बारे में लुसाने के होटल में संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने महत्वपूर्ण प्रगति की लेकिन अब तक अंतिम परिणाम नहीं आया है.
छह शक्तियों को आपस में बातचीत के निष्कर्ष पर गौर करना है. हमें इन चर्चाओं का नतीजा नहीं पता. लेकिन एक पश्चिमी राजनयिक ने आगाह किया कि हाल फिलहाल किसी नतीजे के आसार कम हैं.
जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रेंक वाल्टर स्टेनमियर ने स्विट्जरलैंड में बातचीत में शामिल होने के लिए बाल्टिक की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >