अमेरिका के न्यू ऑर्लींस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शख्स को गोली मारी, देखें वीडियो

ह्यूस्टन : अमेरिका के न्यू ऑर्लींस हवाईअड्डे पर चाकू और कीटनाशकों से लैस 62 साल के एक आदमी ने सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर दिया जिसके बाद अधिकारियों ने उसे कई गोलियां मारीं. जैफरसन पेरिश इलाके के शेरिफ न्यूएल नॉरमंड ने कहा कि रिचर्ड व्हाइट कल रात लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑर्लींस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिवहन […]

ह्यूस्टन : अमेरिका के न्यू ऑर्लींस हवाईअड्डे पर चाकू और कीटनाशकों से लैस 62 साल के एक आदमी ने सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर दिया जिसके बाद अधिकारियों ने उसे कई गोलियां मारीं.

जैफरसन पेरिश इलाके के शेरिफ न्यूएल नॉरमंड ने कहा कि रिचर्ड व्हाइट कल रात लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑर्लींस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिवहन सुरक्षा एजेंसी (टीएसए) के जांच बिंदु पर पहुंचा और उसने कीटनाशक पदार्थ की एक केन निकालकर एक पुरष अधिकारी पर छिडक दी.

उसके बाद उसने एक चाकू निकाला और हवा में लहराना शुरु कर दिया. पुरुष अधिकारी ने चाकू से बचने के लिए अपने हाथ में कुछ सामान ले लिया और बाद में व्हाइट अधिकारी के पीछे भागा.

व्हाइट फिर जांच डिटेक्टर की ओर एक महिला टीएसए एजेंट की तरफ भागा, तभी जैफरसन पेरिश शेरिफ कार्यालय की लेफ्टिनेंट हीदर स्लाइव ने अपना हथियार निकाल लिया.

महिला अधिकारी व्हाइट के पास जब पहुंची तो वह अपना चाकू लहराता रहा. स्लाइव ने तीन गोलियां चलाईं जो व्हाइट को चेहरे पर, छाती पर और टांग में लगीं.

पुलिस ने बताया कि एक टीएसए एजेंट के हाथ में भी गोली लग गयी. मौके से भागने की कोशिश कर रहे कुछ अन्य लोग भी चोटिल हो गये.नॉरमंड ने बताया कि पूरा हवाईअड्डा करीब 20 मिनट के लिए बंद कर दिया गया.

व्हाइट को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी सर्जरी हुई. अधिकारियों के अनुसार वह एक टैक्सी चालक है जिसे हाल ही में गाडी चलाने का लाइसेंस मिला था. नॉरमंड ने बताया कि उसके ऊपर शांति भंग करने और यातायात से जुडे कुछ आरोपों को छोडकर उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को व्हाइट से सुरक्षा संबंधी खतरा नहीं लगता है और इस बात की जांच की जा रही है कि उसका इस हवाईअड्डे से या कल रात यहां मौजूद किसी शख्स से कोई लेना-देना तो नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >