ISIS के खिलाफ अमेरिका नीत अभियान में शामिल होगा अमीरात

म्यूनिख (जर्मनी) : संयुक्त अरब अमीरात आने वाले दिनों में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका नीत अभियान में अपनी हवाई कार्रवाई बहाल कर सकता है. अमीरात ने आईएस द्वारा जार्डन के एक विमान चालक की हत्या के बाद हवाई कार्रवाई निलंबित कर दी थी. खाडी के मंत्रियों से अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी की मुलाकात […]

म्यूनिख (जर्मनी) : संयुक्त अरब अमीरात आने वाले दिनों में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका नीत अभियान में अपनी हवाई कार्रवाई बहाल कर सकता है. अमीरात ने आईएस द्वारा जार्डन के एक विमान चालक की हत्या के बाद हवाई कार्रवाई निलंबित कर दी थी.

खाडी के मंत्रियों से अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी की मुलाकात के बाद एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कल यहां बताया कि अमीरात ने केरी से कहा कि वे ‘कुछ दिनों में (संघर्ष) बहाल करेंगे.’ अधिकारी ने बताया कि अमीरात ने ‘आईएस विरोधी अमेरिका नीत गठबंधन के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई है.’

एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि विमान चालक को जिंदा जला देना खाडी के देशों को एक करने वाली और ‘दाएश’ से संघर्ष करने के उनके प्रण को दुगुना करने वाली घटना है.’ आईएस का मूल अरबी नाम दाएश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >