अमेरिका रक्षा बजट में कर सकता है 1000 अरब डॉलर की कटौती

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हैगल ने कहा है कि बजट संबंधी कटौती बरकरार रहने की स्थिति में उनका देश अपने रक्षा बजट में 1000 अरब डॉलर तक की कटौती कर सकता है. हैगल ने कहा कि रक्षा बजट में यह कटौती होने का प्रभाव वेतन में बढ़ोतरी रुकने, सैनिकों की संख्या में कमी […]

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हैगल ने कहा है कि बजट संबंधी कटौती बरकरार रहने की स्थिति में उनका देश अपने रक्षा बजट में 1000 अरब डॉलर तक की कटौती कर सकता है.

हैगल ने कहा कि रक्षा बजट में यह कटौती होने का प्रभाव वेतन में बढ़ोतरी रुकने, सैनिकों की संख्या में कमी तथा नवीन शस्त्र कार्यक्रम पर विराम के तौर पर पड़ सकता है.उन्होंने कहा, ‘‘इराक में युद्ध की समाप्ति, अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी तथा आतंकवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियानों को लेकर बदलती जरुरतों को देखते हुए सैन्य बल ढांचे पर फिर से विचार करने की जरुरत लगती है.हैगल ने कहा कि वह आने वाले महीनों में ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के प्रमुख मार्टिन डिम्पसे के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि सैन्य बलों के उचित आकार को लेकर समझौते तक पहुंचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >