Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शानदार उछाल दिखाया, हालांकि दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है और मराठी दर्शकों के बीच इसका क्रेज साफ दिखाई दे रहा है. 11वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आया है.
दूसरे सोमवार को घटी कमाई
Sacnilk के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे सोमवार को करीब 2.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 70.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे. शनिवार को फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये और रविवार को 6.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. पहले शनिवार को 10.55 करोड़ और पहले रविवार को 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने 52.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था.
सलमान खान के कैमियो ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा
फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी काफी चर्चा में है. सलमान खान ने फिल्म में जीवा महाला का किरदार निभाया है. रितेश देशमुख ने पीटीआई को एक इंटरव्यू में बताया कि “एक दिन सलमान भाई ने मुझसे कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनना ही है. मैंने शुरुआत में इसके बारे में नहीं सोचा था, लेकिन उन्होंने कहा कि तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते. मैंने उनसे थोड़ा समय मांगा क्योंकि अगर सलमान स्क्रीन पर आएंगे तो लोगों को मजा भी आना चाहिए. किरदार ऐसा होना चाहिए जो सलमान खान की स्टार पावर के बराबर लगे और उनके फैंस को भी पसंद आए.”
यह भी पढ़ें- मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग
