श्रीलंकाई मीडिया ने सिरिसेना के राष्ट्रपति चुने जाने का स्वागत किया

कोलंबो: श्रीलंका में मीडिया ने एकजुटता दिखाते हुए नए राष्ट्रपति के तौर पर मैत्रीपाला सिरिसेना के निर्वाचन का स्वागत किया है. नए राष्ट्रपति सिरिसेना ने मीडिया की आजादी बहाल करने और वेबसाइट से सेंसरशिप हटाने का वादा किया है.समाचार पत्र ‘द आईलैंड’ ने ‘एमएस इन स्टनिंग विन ओवर एमआर’ (सिरिसेना की राजपक्षे पर शानदार जीत) […]

कोलंबो: श्रीलंका में मीडिया ने एकजुटता दिखाते हुए नए राष्ट्रपति के तौर पर मैत्रीपाला सिरिसेना के निर्वाचन का स्वागत किया है. नए राष्ट्रपति सिरिसेना ने मीडिया की आजादी बहाल करने और वेबसाइट से सेंसरशिप हटाने का वादा किया है.समाचार पत्र ‘द आईलैंड’ ने ‘एमएस इन स्टनिंग विन ओवर एमआर’ (सिरिसेना की राजपक्षे पर शानदार जीत) से नामक शीर्षक से खबर दी है. राजपक्षे ने कल आखिरी नतीजे आने से पहले ही हार स्वीकार कर ली थी.

अखबार ने कहा कि देश में सत्ता हस्तांतरण हुआ है और चुनाव के दौरान और बाद का माहौल असामान्य रुप से शांतिपूर्ण था.सरकारी अखबार ‘डेली न्यूज’ ने नए राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की है, जबकि राजपक्षे की पहले पेज के निचले हिस्से पर महज एक छोटी तस्वीर प्रकाशित की है. सिंघली भाषा के अखबार ‘दिनामिना’ ने सिरिसेना की ‘शानदार जीत’ की खबर प्रकाशित की है.सिरिसेना की सरकार में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंहे ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे अपहरण के बिना डर से जो चाहें रिपोर्ट कर सकते हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >